---विज्ञापन---

PM मोदी ने की राष्ट्रपति पेजेशकियान से मुलाकात, ईरान संकट के बीच 2 हफ्ते में दूसरी बार द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026: राष्ट्रपति पेजेशकियान ने मोदी से आग्रह किया था कि भारत विभिन्न पक्षों के साथ अपने व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल कर उन्हें युद्ध और खून-खराबे का रास्ता छोड़कर बातचीत और समझौते की राह पर लौटने के लिए प्रेरित करे.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की. खास बात यह है कि पिछले करीब दो हफ्ते में पीएम मोदी और पेजेशकियान की यह दूसरी द्विपक्षीय मुलाकात है. इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान मिले थे. पेजेशकियान शुक्रवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है.

पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिरता पर दिया जोर

मिडिल ईस्ट संकट के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियान का भारत दौरा अहम माना जा रहा है. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर भारत का रुख सामने रखा. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि संकट के बीच भारत की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘4 देशों से शुरू हुआ सफर अब 21 तक पहुंचा’, BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘भारत और ईरान के बीच सभ्यतागत संबंध हैं, जो मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी रिश्तों से जुड़े हैं. ब्रिक्स साझेदारों के तौर पर, दोनों देश मिलकर तरक्की और खुशहाली की दिशा में काम कर रहे हैं.’ नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, पेजेशकियान ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिक्स को अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘नया ब्रिक्स बैंक देशों को डॉलर पर निर्भरता से मुक्त करने और अमेरिका के दबदबे की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रूस पर 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध, फिर भी दुनिया से तेज रही हमारी आर्थिक ग्रोथ…’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले राष्ट्रपति पुतिन

PM मोदी ने 31 अगस्त को बिश्केक में ईरानी नेता से मुलाकात की थी और कहा था कि भारत संघर्ष को खत्म करने की दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. राष्ट्रपति पेजेशकियान ने मोदी से आग्रह किया था कि भारत विभिन्न पक्षों के साथ अपने व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल कर उन्हें युद्ध और खून-खराबे का रास्ता छोड़कर बातचीत और समझौते की राह पर लौटने के लिए प्रेरित करे.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2026 08:31 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola