---विज्ञापन---

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में पेश होगा नोटिस, 193 MPs ने साइन किए; जानिए- क्या लगाए आरोप

अगर यह नोटिस संसद में दिया जाता है तो यह पहली बार होगा जब किसी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है.

---विज्ञापन---

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने संसद में नोटिस पेश करने की तैयारी कर ली है. ‘इंडिया’ गठबंधन के कुल 193 सांसदों ने नोटिस के दो सेट पर साइन किए हैं. साइन करने वालों में 193 सांसदों में से 130 लोकसभा से और 63 राज्यसभा से हैं.

नोटिस को शुक्रवार को संसद के किसी भी एक सदन में पेश किया जा सकता है. हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि किस सदन के सांसद इस नोटिस को पेश करेंगे. अगर यह नोटिस संसद में दिया जाता है तो यह पहली बार होगा जब किसी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : LPG क्राइसिस पर संसद में बोल रहे थे पेट्रोलियम मंत्री, विपक्ष लगा रहा था ‘ देखो, एपस्टीन का दोस्त’ के नारे

क्या कहते हैं नियम?

नियमों के मुताबिक, लोकसभा में CEC को हटाने का नोटिस देने के लिए कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं. विपक्ष ने इस आंकड़े को पहले ही पार कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी, जो अब आधिकारिक तौर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, उसके सांसदों ने भी इस नोटिस पर साइन किए हैं.

---विज्ञापन---

क्या लगाए हैं आरोप?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी सांसदों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े आरोप लगाए हैं. इनमें ‘पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण’, ‘चुनावी धोखाधड़ी की जांच में जानबूझकर बाधा डालना’ और ‘बड़े पैमाने पर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना’ जैसे गंभीर बिंदु शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : क्या पद छोड़ेंगे ज्ञानेश कुमार? आजादी के बाद पहली बार CEC के खिलाफ संसद में प्रस्ताव

---विज्ञापन---

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग वर्तमान में चल रहे ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के जरिए भाजपा की मदद कर रहा है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि इस प्रक्रिया के दौरान असली मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. विपक्ष का मानना है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता की कसौटी पर विफल रहा है.

First published on: Mar 12, 2026 09:59 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola