---विज्ञापन---

J&K : किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, आर्मी ने उड़ाया आतंकी ठिकाना

भारतीय सेना के हवलदार गजेंद्र सिंह 19 जनवरी 2026 की रात को चल रहे ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान शहीद हो गए.

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. वहीं, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को उड़ा दिया है. सेना और आतंकियों में अभी भी मुठभेड़ जारी है.

भारतीय सेना के हवलदार गजेंद्र सिंह 19 जनवरी 2026 की रात को चल रहे ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान शहीद हो गए.

---विज्ञापन---

बता दें, रविवार शाम आतंकियों के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना के 7 जवान घायल हो गए थे. दोपहर के समय जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम आगे बढ़ रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन त्रिशी-I’ नाम दिया है. घायल जवानों को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

चुनौतीपूर्ण हालात और कठिन रास्तों के बावजूद सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है. यह घटना किश्तवाड़ के छात्रू इलाके के सोनार क्षेत्र में हुई जहाँ सुरक्षा बल एक सुनियोजित सर्च ऑपरेशन चला रहे थे.

---विज्ञापन---

आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में आतंकियों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड भी फेंके. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 19, 2026 02:30 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola