---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 भारत ने किया अपने नाम, PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर सूर्य कुमार यादव की सेना को बधाई दी.

---विज्ञापन---

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया. सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 256 रनों का विशाल टार्गेट दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पहले से ही दबाव में थी, जिसका असर उसकी बैटिंग लाइनअप में भी देखने को मिला. न्यूजीलैंड 20 ओवर पूरा खेले बिना 159 रनों पर ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया ने 96 रनों के बड़े अंतर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया.

PM मोदी ने चैंपियंस को दी बधाई

टीम इंडिया की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर सूर्य कुमार यादव की सेना को बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत अच्छा काम किया टीम इंडिया.’

---विज्ञापन---

159 रनों पर ढेर न्यूजीलैंड की पारी


256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत धमाकेदार रही. टिम सेफर्ट ने हार्दिक पंड्या पर दो चौके और दो छक्के ठोके, लेकिन अक्षर पटेल ने फिन एलेन (9) को आउट कर ब्रेकथ्रू लिया. जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र (1) और ग्लेन फिलिप्स (5) को पवेलियन भेजा. सेफर्ट (52 रन, 26 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के) ने संघर्ष किया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें पकड़ा. मिशेल सेंटनर (43 रन, 35 गेंद) और डैरिल मिशेल (17 रन, 11 गेंद) की 52 रनों की साझेदारी अक्षर ने तोड़ी. बुमराह ने 16वें ओवर में जेम्स नीशम (8) और मैट हेनरी (0) को शिकार बनाया, फिर सेंटनर को आउट कर 4/15 की शानदार स्पेल पूरा किया. अभिषेक ने जैकब डफी (3) को अंतिम गेंद पर आउट कर न्यूजीलैंड को 19 ओवर में 159 पर समेट दिया. अक्षर ने 27 देकर 3 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में अर्शदीप सिंह से मैदान पर ही भिड़ गए डेरिल मिचेल, कप्तान सूर्या को करना पड़ा बीच-बचाव

---विज्ञापन---


भारत की ऐतिहासिक जीत क्यों?


यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी है. भारत अब वेस्टइंडीज (2) और इंग्लैंड (2) से भी ज्यादा 3 बार इस खिताब को जीतने वाली टीम बन गई है. मेजबान देश के रूप में पहली जीत और 2023 वनडे फाइनल के दर्द को धोया. भारत ने पावरप्ले में 92/0 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. साथ ही सैमसन ने फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया. बुमराह और वरुण (14 विकेट) के साथ टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज बने.

First published on: Mar 08, 2026 10:59 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola