---विज्ञापन---

रात के 3 बजे उठना क्यों खतरनाक? इन 4 संकेतों को ना करें नजरअंदाज, वरना घेर लेंगी बीमारियां

Why Is 3am Devil Hour: कभी-कभार रात में 3 बजे उठना आम बात है, लेकिन अगर यह रोज हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर और दिमाग दोनों की सेहत के लिए खतरे की घंटी है. 

---विज्ञापन---

Why Is 3 am Scary: नींद पूरी होने का मतलब है कि आपकी हेल्थ ठीक-ठाक है, क्योंकि रोजाना 8 घंटे की नींद लेना किसी दवा से कम नहीं है. आयुर्वेद और मेडिकल साइंस के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की नींद लेना बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद है. ऐसा करने से बॉडी की मरम्मत होती है, हार्मोन बैलेंस रहते हैं और दिमाग को शांति मिलती है. ऐसे में अगर आपकी रोज रात के 3 बजे नींद खुल जाती है और आप उठकर बैठ जाते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. यह सिर्फ नींद ना आने की परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत है. इसकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है वर्ना आपको परेशानी हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर काली लकीर का क्या मतलब है? जानिए यह किस बीमारी का लक्षण है और किस विटामिन की कमी इसकी वजह बनती है

---विज्ञापन---

रात में नींद खुलने के कारण | Reasons for Waking Up At Night 

डिटॉक्स सिस्टम पर असर होना- आयुर्वेद के मुताबिक, रात 1 से 3 बजे का वक्त लिवर का होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने की प्रक्रिया चलती है. अगर इंसान की नींद खुलती है तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है. 

एंग्जायटी होने का संकेत- रात के 3 बजे अचानक आंख खुलना और ऐसा रोज होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम कर रहा है और स्ट्रेस, डर या ओवरथिंकिंग से नींद खराब हो रही है. 

---विज्ञापन---

दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ा खतरा- मेडिकल रिसर्च के मुताबिक रात को 2 से 4 बजे के दौरान हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा ज्यादा रहता है. अगर इसी समय नींद टूटे और घबराहट हो तो यह हाई ब्लड प्रेशर होने का संकेत है. 

इम्यून सिस्टम कमजोर होना- इंसान जब गहरी नींद में होता है तो इस दौरान शरीर नई कोशिकाएं बनाता है और रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है. ऐसे में अगर रात को बार-बार उठा जाता है तो इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. 

---विज्ञापन---

रात 3 बजे नींद टूटे तो क्या करें?

  • आपको पहले से ही दिमाग को शांत करना है और सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल नहीं देखना है. 
  • रात में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें. ऐसा करने से नींद खराब हो सकती है. 
  • कैफीन की मात्रा ज्यादा ना लें और रात में लेने से बचें. 
  • सोने से पहले गुनगुना दूध या हल्दी वाला दूध पीने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपको काफी नुकसान होगा. 
  • रोज एक ही समय पर सोने की आदत डालें और योग अपनी जिंदगी में शामिल करें. 

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 11, 2026 10:13 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola