---विज्ञापन---

सुबह-सुबह पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया पूरे दिन एनर्जेटिक रहने का राज

Morning Drink Benefits: अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर पीते हैं तो कोई बीमारी पास नहीं आएगी. बाबा रामदेव के मुताबिक यह आदत शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है.

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Water Mix Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने की सलाह हमेशा दी जाती है. ऐसा सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को बेहतर बनाने और पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए भी जरूरी है. इसलिए आप सादे पानी के साथ आयुर्वेदिक चीजें मिलाएं ताकि खुद को बीमारियों से बचाया जा सके. बाबा रामदेव और आयुर्वेद दोनों ही मानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है. अगर आप खाली पेट गुनगुना पानी पीते समय प्राकृतिक चीजें मिला दें तो यह शरीर के लिए एकदम फायदे का सौदा बन जाता है, लेकिन ये तमाम चीजें क्या हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- ठंड में हॉट चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी है या नहीं? आयुर्वेद से जानें इसे बनाने और पीने का सही तरीका

---विज्ञापन---

बाबा रामदेव ने बताया सुबह पानी में ये मिलाकर पीना चाहिए

  • बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आपसे सुबह-सुबह पानी नहीं पिया जाता है तो आपको इसमें केसर, शिला तुलसी की 5 बूंदें, नारियल का तेल या बादाम का तेल डालना चाहिए. इसे बहुत ही अच्छी तरह से मिलाएं और 1 गिलास पिएं. रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत ही फायदा होगा.
  • अगर आपको वजन कम करना है तो आप शहद मिला सकते हैं. पानी में शहद मिलाने से शरीर को बहुत ही फायदा होता है. शरीर की चर्बी भी घटती है और सर्दियों में गर्माहट भी महसूस होती है. सुबह पीने से आपको बहुत ही फायदा होगा और पूरे दिन एनर्जी मिलेगी.
  • बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आप यह पानी पी रहे हैं तो कॉफी या चाय से परहेज करें, क्योंकि चाय पीने से कलेजा खराब होने लगता है और शरीर कई तरह की बीमारियों से भी ग्रस्त हो जाता है.

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना क्यों जरूरी है?

बाबा रामदेव का कहना है कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद है. ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुना पानी शरीर में जल्दी अवशोषित होता जाता है.

  • पाचन तंत्र मजबूत होना
  • शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलना
  • मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न कम महसूस होना
  • पूरे दिन एनर्जी में रहना

पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के फायदे

  • इंसान को पूरे दिन थकान महसूस नहीं होती और वो बहुत ही आराम से काम करता है.
  • पूरे दिन मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और शरीर सुस्त नहीं रहता.
  • पाचन और ब्लड सर्कुलेशन मजबूत होता है. कब्ज की समस्या भी नहीं रहती.
  • अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं है तो आपको इस ड्रिंक का सेवन रोजाना करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई रोजाना ब्रेड खाने से होता है कैंसर? एक्सपर्ट ने बताया आंतों को होता है सबसे ज्यादा नुकसान

---विज्ञापन---

First published on: Jan 16, 2026 02:41 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola