---विज्ञापन---

सिर्फ 1 औषधि में मिलेगा महिलाओं से जुड़ी 5 समस्याओं का इलाज, यहां जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है

Health Benefits of Javitri: हमारे किचन में एक ऐसी हर्ब है जिसके अनगिनत फायदे हैं. न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल का कहना है कि यह जड़ी बूटी महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद है.

---विज्ञापन---

Javitri Ke Fayde: आयुर्वेद में जड़ी बूटियों को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया गया है, क्योंकि इसके फायदे बहुत होते हैं. हालांकि, किसी भी बीमारी को ठीक करने में जड़ी बूटी देर लगती है, लेकिन इससे नुकसान नहीं होता. वैसे तो हमारे किचन में एक नहीं बल्कि कई तरह की जड़ी बूटियां शामिल होती हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल का कहना है कि जावित्री एक ऐसी औषधि है जिसका इस्तेमाल सही तरह से किया जाए महिलाओं को किस तरह से फायदा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जावित्री में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं की कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं जावित्री महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- कितने टाइप के होते हैं डायबिटीज? जानिए कौन सा होता है सबसे खतरनाक

---विज्ञापन---

महिलाओं से जुड़ी 5 समस्याओं का इलाज

जावित्री बहुत ही लाभकारी औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल का कहना है कि आप इसको ड्रिंक या पानी में डालकर पी सकते हैं.

पीरियड्स की अनियमितता में फायदेमंद- कई महिलाओं को पीरियड्स समय पर नहीं आते या बहुत दर्द होता है. ऐसे में जावित्री आपके काम आ सकती है. इसका सेवन करने से हार्मोन संतुलित रखने में मदद मिलती है.
पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद- जावित्री पेट और कमर के दर्द को कम करने में काफी मददगार है. इसका सेवन पीरियड्स के दौरान हल्के गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है. ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है.
पाचन तंत्र को रखे मजबूत- अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है तो यह बुटी बहुत फायदेमंद हो सकती है. जावित्री पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है और पेट को हल्का रखने में सहायक हो सकती है.
कमजोरी और थकान दूर करने में मददगार- शरीर में पोषण की कमी या ज्यादा काम के कारण महिलाओं को थकान महसूस होती है. जावित्री शरीर को ऊर्जा देने और कमजोरी कम करने में मदद कर सकती है.
स्किन और बालों के लिए लाभकारी- जावित्री में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत रखने में भी सहायक मानी जाती है.

---विज्ञापन---

जावित्री का इस्तेमाल करने का सही तरीका

महिलाएं जावित्री का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकती हैं, लेकिन आप आधा चम्मच जावित्री पाउडर को गुनगुने दूध के साथ रात में करें. इसके अलावा, इसे शहद के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- रोज नींद नहीं हो रही पूरी तो दिमाग पर हो सकता है ऐसा असर, जानिए नींद की कमी से क्या होता है

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 06, 2026 08:45 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola