---विज्ञापन---

मल्टीविटामिन लेना जरूरी है या नहीं? 3.9 लाख लोगों पर हुई रिसर्च ने दिया जवाब

Multivitamin Taking Tips: कई लोग हेल्दी रहने के लिए मल्टीविटामिन खाते हैं. हर रोज अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं, लेकिन क्या वाकई में रोज मल्टीविटामिन खाने से फायदा हो सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Multivitamin Regularly Tips: आजकल कई लोग शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से बचने के लिए रोजाना मल्टीविटामिन लेते हैं. इसको लेकर कुछ लोगों का मानना है कि इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है और यह इंसान को कई तरह की बीमारियों से बचाता है. ज्यादातर लोग इसे तब खाते हैं जब उन्हें लगता है कि डाइट में किसी तरह की कमी है. मगर यह खुद से मान लेना सही है और क्या हर हेल्दी इंसान के लिए रोजाना मल्टीविटामिन लेना जरूरी है? इसको लेकर नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की रिसर्च करीब 3.9 लाख लोगों पर की गई थी और यह JAMA नेटवर्क ओपन में पब्लिश हुई थी. ऐसे में यह रिसर्च एक बड़ा सवाल खड़ा कर देती है कि क्या वाकई में लोगों को रोज मल्टीविटामिन खाना चाहिए या नहीं.

इसे भी पढ़ें- रोजाना 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए क्यों जरूरी है थोड़ी एक्सरसाइज

---विज्ञापन---

3.9 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में क्या सामने आया?

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की रिसर्च में तीन बड़े अमेरिकी अध्ययनों के डेटा का विश्लेषण किया. इसमें 390124 हेल्दी लोग शामिल थे और उन्हें 20 साल से ज्यादा समय तक फॉलो किया गया था. अध्ययन में देखा गया कि रोजाना मल्टीविटामिन लेने और किसी भी वजह से मरने के खतरे के बीच क्या संबंध है.

रोजाना मल्टीविटामिन लेने वाले पर हुआ असर

इसमें बताया गया कि रोजाना मल्टीविटामिन लेने वाले लोगों में किसी भी वजह से आने वाली मौत का खतरा कम था. इसके अलावा, कैंसर, दिल की बीमारी या सेरेब्रोवास्कुलर बीमारी से होने वाली मौत के मामले में भी मल्टीविटामिन लेने वालों को सीधा फायदा नहीं मिला.

---विज्ञापन---

क्या मल्टीविटामिन से उम्र लंबी होती है?

इस रिसर्च में रोजाना मल्टीविटामिन लेने से हेल्दी लोगों की उम्र बढ़ाने का कोई सीधा रिजल्ट नहीं मिला. हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी साफ तौर पर बताया है कि इस अध्ययन का उद्देश्य मल्टीविटामिन के हर हेल्दी इंसान को टेस्ट करना नहीं था.

क्या 4% मौत का खतरा बढ़ जाता है?

इस रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना मल्टीविटामिन लेने वालों में मौत का खतरा थोड़ा ज्यादा दिखाई दिया, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि इससे मौत का खतरा सीधा तौर पर बढ़ जाता है. हालांकि, रिसर्च में बताया गया है कि उन्हें बेतरतीब तरीके से मल्टीविटामिन लेने या न लेने के लिए कहा गया था.

---विज्ञापन---

किन लोगों को जरूरत पड़ सकती है?

मल्टीविटामिन या किसी खास विटामिन की जरूरत इंसान की उम्र, डाइट, हेल्थ और बीमारी को देखकर दी जाती है. इसलिए बिना जरूरत लंबे समय तक सप्लीमेंट लेने के बजाय पहले यह पता करना बेहतर है कि आपको क्या वाकई में मल्टीविटामिन खाने की जरूरत है या नहीं.

इसे भी पढ़ें- क्या रोज लहसुन खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल? पढ़ें क्या कहती है रिसर्च

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 19, 2026 01:30 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola