---विज्ञापन---

बार-बार हो रहा है कमर दर्द? इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है स्लिप डिस्क की गंभीर समस्या

Spinal Pain Problem: कमर दर्द को अक्सर सामान्य थकान समझकर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लक्षण रीढ़ और नसों से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आइए इस स्टोरी में NHS की रिपोर्ट से समझते हैं, किन संकेतों पर सावधान होना जरूरी है और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

---विज्ञापन---

Back Pain: कई लोगों को रोज चेयर पर लंबे समय तक बैठने, झुकने या रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत होती है, जिसमें एक बड़ा कारण कमर दर्द होता है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ता है. ज्यादातर लोग इसे आम दर्द समझ कर या तो नजरअंदाज कर देते हैं या फिर अपने मन मुताबिक, कोई भी पेन किलर खा कर काम चला लेते हैं. लेकिन अगर दर्द बार-बार लौट रहा है और पैर तक भी महसूस हो रहा है तो इसे सिर्फ आम दर्द समझ कर नजरअंदाज करना बड़ी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के हिसाब से कुछ खास दर्द और लक्षण रीढ़ और डिस्क से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से ऐसे 7 संकेत हैं जो NHS के मुताबिक नजरअंदाज नहीं करने चाहिए.

यह भी पढ़ें: गठिया के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं? अपोलो अस्पताल के डॉक्टर ने बताए शरीर में होने

---विज्ञापन---

स्लिप डिस्क आखिर होती क्या है? Slip Disc

हमारी रीढ़ की हड्डी कई छोटी हड्डियों से मिलकर बनी होती है और इनके बीच ही मौजूद होती है एक डिस्क जो एक तरह से कुशन का काम करती है. इस डिस्क के बाहर का हिस्सा मजबूत और अंदर का हिस्सा नरम होता है. इसी डिस्क का जब अंदरूनी हिस्सा बाहरी परत से बाहर की ओर उभरने लगता है तो वो पास की नस पर दबाव डालता है जिसकी वजह से दर्द और दूसरी दिक्कतें महसूस होने लगती है. इसे आम बोलचाल में स्लिप डिस्क और मेडिकल भाषा में हर्निएटेड या प्रोलैप्सड डिस्क कहा जाता है.

स्लिप डिस्क के संकेत

स्लिप डिस्क की स्थिति में कुछ संकेत भी दिखाई देते हैं, जिन्हें समझकर सही इलाज कराना जरूरी है. NHS के अनुसार, संकेत कुछ इस प्रकार है;

---विज्ञापन---

कमर का दर्द लगातार बना रहे

स्लिप डिस्क का सबसे आम संकेत यही होता है कि सामान्य थकान या मांसपेशियों के दर्द की तरह जल्दी ठीक होने की बजाय इसका दर्द लंबे समय तक बना रहता है. खासकर जब आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं या फिर आगे झुकते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है.

दर्द कमर से पैर तक पहुंचने लगे

अगर आपका दर्द कमर से शुरू होकर पैर की तरफ नीचे जाने लगे तो ये स्लिप डिस्क का संकेत हो सकता है. ऐसे में सिर्फ कमर से नीचे पैर तक सिर्फ दर्द ही नहीं होता है बल्कि जलन, चुभन या करंट जैसा भी महसूस होता है. इस तरह के नर्व से जुड़े पेन को मेडिकल भाषा में साइटिका कहा जाता है.

---विज्ञापन---

पैर या हाथ में झनझनाहट और सुन्नपन

स्लिप डिस्क की वजह से नसों पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से दर्द से प्रभावित हिस्से में सुई चुभने जैसा महसूस हो सकता है. यह झनझनाहट और सुन्नपन पैर, पंजे, हाथ या बांह में महसूस हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर कौन सी नस प्रभावित हुई है.

मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना

स्लिप डिस्क होने पर केवल दर्द ही महसूस नहीं होता बल्कि ऐसा भी लगता है जैसे मांसपेशियों में ताकत ही न बची हो. कई बार आपको पैर उठाने में परेशानी, चीजें पकड़ ने में कमजोरी या चलते समय संतुलन बिगड़ने जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. अगर आपको भी दर्द के साथ मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

---विज्ञापन---

खांसने-छींकने या हिलने पर दर्द बढ़ना

आपकी कमर में हो रहा दर्द अगर आगे झुकने, वजन उठाने, खांसने या छींकते समय और ज्यादा बढ़ जाए तो ये स्लिप डिस्क का लक्षण हो सकता है. नस पर ज्यादा दबाव पड़ने पर ये दर्द अचानक से बढ़ जाता है.

लंबे समय तक बैठना मुश्किल हो जाए

अगर लंबे समय तक चेयर पर बैठे रहने से कमर और पैर का दर्द अचानक से बढ़ने लगे तो ये स्लिप डिस्क का लक्षण हो सकता है. हालांकि कुछ लोगों को लगातार बैठने की तुलना में खड़े होने या हल्का चलने पर ज्यादा दर्द महसूस होता है.

---विज्ञापन---

कमर का लचीलापन कम होना

स्लिप डिस्क का ये भी एक संकेत होता है कि पहले की तरह आसानी से झुकने या पीठ मोड़ने में कई बार परेशानी हो सकती है. मांसपेशियों में टाइटनेस के कारण मूवमेंट में परेशानी आ सकती है.

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर आपका दर्द कई हफ्तों तक बना हुआ है, हाथों और पैरों में भी सुन्नपन और दर्द महसूस होने लगा है और मांसपेशियों में कमजोरी आ गई है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. जरूरत पड़ने पर आप MRI या CT जैसे टेस्ट भी करवा सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रातभर में पैरों की जलन से रहते हैं परेशान? लौकी और नारियल तेल समेत ये आयुर्वेदिक उपाय दिला

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

Source: NHS

First published on: Sep 01, 2026 06:02 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola