---विज्ञापन---

ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, जिनके नाखून में होता है ये निशान

Samudrik Shastra: सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार, नाखून की जड़ के पास नाखून के सामान्य रंग से थोड़े सफेद रंग का उगते हुए चंद्रमा की तरह निशान अच्छे भाग्य की निशानी है, लेकिन इस शास्त्र की मानें तो इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। आइए जानते हैं, अलग-अलग उंगलियों के नाखून पर चंद्रमा होने का क्या अर्थ है?

---विज्ञापन---

Samudrik Shastra: हस्तरेखा विज्ञान और सामुद्रिकी शास्त्र में केवल हाथ की हथेलियों और उंगलियों का ही नहीं बल्कि नाखूनों का भी अध्ययन किया जाता है। नाखूनों की बनावट, रंग और उस पर पाए जाने वाले निशानों से किसी जातक (व्यक्ति) के भाग्य, स्वास्थ्य, स्वभाव और जीवनशैली के बारे में सटीक भविष्वाणी की जा सकती है। यहां चर्चा का विषय नाखून पर पाए जाने वाला एक विशेष निशान है, जिसे सामुद्रिकी शास्त्र में ‘चंद्रमा’ कहा गया है। यह नाखून की जड़ के पास नाखून के सामान्य रंग से थोड़े सफेद रंग का उगते हुए चंद्रमा की तरह होता है। प्रायः इसे धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन हर उंगली पर इस निशान के अलग-अलग अर्थ होते हैं।

---विज्ञापन---

अंगूठे पर चंद्रमा: अंगूठे की जड़ के पास पर सफेद चंद्रमा का निशान जातक को धन, संपत्ति और यश देता है। ऐसे व्यक्ति सफल व्यापारी, लेखक और कलाकार होते हैं।

---विज्ञापन---

तर्जनी उंगली पर चंद्रमा: इस उंगली की जड़ के पास चंद्रमा होना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति बुद्धिमान और विवेकशील है और वे जीवन में प्रसिद्ध पाएंगे। उनके विचारों को समुदाय और समाज में महत्व प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

मध्यमा उंगली पर चंद्रमा: इस उंगली पर चंद्रमा होने का अर्थ है, जातक का जीवन सुख, समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण होगा और उनके पास भौतिक सुखों की कभी कोई कमी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

अनामिका उंगली पर चंद्रमा: इस उंगली पर चंद्रमा होना अन्य उंगलियों की अपेक्षा थोड़ा अलग अर्थ रखता है। यहां चंद्रमा यह मोक्ष और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति कम में भी खुश और संतुष्ट रहते हैं।

कनिष्ठा उंगली पर चंद्रमा: कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर सफेद चंद्रमा होना कला, कौशल और बुद्धि का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते हैं। वे कलाजगत में धन और नाम दोनों कमाते हैं।

---विज्ञापन---

नाखून पर चंद्रमा के साइड इफेक्ट

सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार, नाखून पर चंद्रमा होना निस्संदेह सौभाग्य, समृद्धि और प्रसिद्ध होने संकेत देता है। लेकिन इस शास्त्र में इसे लेकर चेतावनी भी दी गई है। यह चेतावनी व्यक्ति की स्वास्थ्य चिंताओं को लेकर है। इस शास्त्र के अनुसार, यह निशान व्यक्ति के शरीर में चर्बी बढ़ने का प्रबल संकेत है, जो व्यक्ति को मोटापे की ओर ले जाता है। जातक को कॉलेस्ट्रोल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 16, 2024 05:59 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola