---विज्ञापन---

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी संसद में क्यों हो रहा हंगामा? अब क्या मांग रहा विपक्ष

छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना धरना-प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

नीट पेपर लीक के बाद छात्रों के प्रदर्शन की वजह से मानसून सत्र के पहले सप्ताह में संसद नहीं चल पाई. पूरे सप्ताह संसद में इस मामले को लेकर हंगामा देखने को मिला. छात्रों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दें. शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद भी सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा देखने को मिला. दोनों सदन विपक्षी सांसदों के विरोध और नारेबाजी की वजह से कई बार स्थगित करने पड़े.

जहां एक ओर छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना धरना-प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान कर दिया है. वहीं, विपक्षी पार्टियां अब 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में छात्रों की पिटाई का मुद्दा उठा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो सिर्फ…’, राजघाट पहुंचकर क्या बोले सोनम वांगचुक?

संसद में हंगामा तब हुआ जब सरकार ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया. इस प्रस्तावित कानून का मकसद संगठित पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी पर नकेल कसना है, जिसमें दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन हंगामे की वजह से दोनों सदन नहीं चल पाए.

---विज्ञापन---

अब क्या मांग रहा विपक्ष?

विपक्ष ने सरकार पर छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता को लेकर निशाना साधा है. लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने कहा, ’20 जुलाई को दिल्ली में बच्चों पर हुए हमले की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की है. आज भी छात्रों के मन में डर का माहौल है. विरोध करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई क्यों की जा रही है? हम चाहते हैं कि गृह मंत्री इस पर जवाब दें.’

यह भी पढ़ें : ‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं…’, शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान

---विज्ञापन---

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल छात्रों से मिलने से रोका जा रहा है.

वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष की मांग साफ है कि गृह मंत्री सदन में आकर छात्रों पर हुए हमलों पर बयान दें, लेकिन सरकार इस पर तैयार नहीं है.

---विज्ञापन---

पवन खेड़ा ने कहा, ‘हमारी मांग बिल्कुल साफ है. केंद्रीय गृह मंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए. विपक्ष के जरिए उठाई जा रही छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. लेकिन सरकार ऐसा करने से इनकार कर रही है. इसीलिए संसद एक बार फिर नहीं चल सकी.’

यह भी पढ़ें : ‘छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करे सरकार, वरना…’, CJP ने फिर दिया प्रदर्शन का अल्टीमेटम

---विज्ञापन---

क्या कह रही सरकार?

दूसरी तरफ, सरकार ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह छात्रों और परीक्षा सुधारों से जुड़े अएहम कानूनों पर बहस में बाधा डाल रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सभी दलों के सांसदों ने इस बिल पर चर्चा की तैयारी की थी.

यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी थी सुनवाई, पहले दिन ही नहीं पहुंचा CBI का वकील

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, ‘यह एक अहम विधेयक है, जो युवाओं और छात्रों के जीवन से सीधे जुड़ा है. फिर भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जानबूझकर इस पर चर्चा रोक रहे हैं. पहले विपक्ष परीक्षा सुधार पर चर्चा मांग रहा था, और अब जब बिल लाया गया है तो वे हंगामा कर रहे हैं.’

First published on: Jul 27, 2026 08:03 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola