Urfi Javed के नए लुक ने फिर सबको चौंकाया, यूजर्स बोले- इसे कहते हैं धज्जियां उड़ाना

Urfi Javed: हमेशा अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों कुछ बदली-बदली सी नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

Urfi Javed: हमेशा अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों कुछ बदली-बदली सी नजर आ रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, बीते दिन भी उर्फी ने कुछ ऐसा पहना था, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

आज फिर फैशन दीवा कुछ ऐसे ही लुक में नजर आई, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर उर्फी का ये लुक सामने आया तो यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि उर्फी के नए लुक को देखकर यूजर्स किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेहद इमोशनल है Dunki Drop 3, ‘निकले थे कभी हम घर से’ सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

Urfi Javed का नया लुक आया सामने

बता दें कि filmygyan ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैशन दीवा उर्फी जावेद के नए लुक को शेयर किया है। उर्फी के फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि ओएमजी!! उर्फी इस एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पिंक कलर के बैकलेस सूट में नजर आईं फैशन दीवा

बताते चलें कि इस बार उर्फी ने लाइट पिंक कलर का बैकलेस सूट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही है। अपने इस लुक के लिए उर्फी ने लाइट मेकअप लिया है, जो उनपर खूब जच रहा है। वहीं, फैशन दीवा का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और यूजर्स जमकर इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Urfi Javed

instagram

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि एथनिक लुक में जच रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसको कहते हैं शूट की धज्जियां उड़ाना। तीसरे यूजर ने लिखा कि जो भी हो बहुत सुंदर लग रही है। बता दें कि उर्फी हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती है, जो लोगों को हैरान करता है। हालांकि कई बार अपने लुक की वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन फिर भी वो अपने फैशन को लेकर सीरीयस रहती है और फोटोज-वीडियो शेयर करती हैं।

First published on: Dec 01, 2023 03:38 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें