---विज्ञापन---

Trance of Kuberaa का धांसू टीजर रिलीज, 2 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं

धनुष और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' के टीजर ने आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी। लोगों को ये टीजर खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, इसमें एक भी डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी ये कमाल कर गया।

---विज्ञापन---

धनुष और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी इसने आते ही कमाल कर दिया और ये इंटरनेट पर छा गया। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के टीजर में क्या है और इसे देखने के बाद लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?

कैसा है फिल्म का टीजर?

फिल्म ‘कुबेर’ के टीजर की बात करें तो इसका वीडियो दो मिनट और सात सेकंड का है। कमाल की बात ये कि इतने लंबे वीडियो टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है। जी हां, इस पूरे टीजर में एक्शन और एक्टिंग के अलावा गाना भी है, लेकिन बस कोई डायलॉग नहीं है। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने इसे खास अंदाज में रिलीज किया है और ये फिल्म के लिए प्रोफिटेबल साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

यूजर्स का क्या कहना? 

वहीं, अब अगर इस टीजर पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो लोगों ने फिल्म ‘कुबेर’ के टीजर को पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने फिल्म के टीजर को देखने के बाद कमेंट किया कि धनुष ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ बड़ा आने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि शानदार टीजर है। एक और यूजर ने कहा कि क्या टीजर रिलीज किया है, मजा आ गया। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

कब रिलीज होगी ये फिल्म? 

इसी के साथ अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि टिकट खिड़की पर ये कैसा परफॉर्म करेगी। फिल्म में धनुष और रश्मिका मंदाना के अलावा नागार्जुन भी हैं, जो अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Sunil Dutt की डेथ एनिवर्सरी, इमोशनल हुए Sanjay Dutt, पिता को यूं किया याद

First published on: May 25, 2025 05:07 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola