---विज्ञापन---

Sikandar के आस-पास भी नहीं Jaat, दूसरे दिन की कमाई में मोटी गिरावट

फिल्म 'जाट' और 'सिकंदर' जिस तरह से एक-दूसरे के सामने खड़ी है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि सलमान खान की फिल्म बाजी मार लेगी, क्योंकि सनी देओल की फिल्म 'सिकंदर' से बेहद पीछे है।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आमने-सामने है। ‘जाट’ को टिकट खिड़की पर आए अभी दो ही दिन हुए हैं और ‘सिकंदर’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। इस बीच अब अगर इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘जाट’ का कलेक्शन ‘सिकंदर’ से बेहद कम है। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

‘जाट’ की दूसरे दिन की कमाई

सबसे पहले बात सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन की कमाई से बेहद कम है। हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित है और इनमें फेरबदल संभव है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 16.50 करोड़ रुपये हो गई है।

---विज्ञापन---

‘सिकंदर’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

वहीं, अगर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो ये फिल्म अब तक 108.14 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ‘सिकंदर’ ने तो बेहद आसानी से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया, लेकिन ‘जाट’ के लिए ये बेहद मुश्किल लग रहा है।

100 करोड़ कमाने में कितना टाइम?

देखने वाली बात होगी कि सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में कितना टाइम लेती है। गौरतलब है कि सलमान खान और सनी देओल की फिल्म रिलीज होने में 10 दिन का अंतर है, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ की पकड़ मजबूत है जबिक माना जा रहा था कि ‘जाट’ रिलीज होते ही ‘सिकंदर’ के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, लेकिन अब तो इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मैं नहीं जीता, लेकिन…,’ Celebrity MasterChef के फिनाले के बाद Rajiv Adatia का पोस्ट

First published on: Apr 12, 2025 07:04 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola