---विज्ञापन---

क्या अभी भी जिंदा है Sidhu Moose Wala, बार-बार इंटरनेट पर क्यों होती है ये चर्चा?

Sidhu Moose Wala: पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज भी लोगों के दिलों में हैं. सिद्धू के गानों का आज भी वैसा ही क्रेज है, जैसा पहले हुआ करता था. सिद्धू को लेकर इंटरनेट पर चर्चा होती रहती है.

---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala: पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में शुभदीप आज भी जिंदा है. 29 मई 2022 को सिद्धू का मर्डर हो गया था. इस घटना ने ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अक्सर उनके बारे में चर्चा होती है, लेकिन कई बार ऐसा सुनने में आया है कि सिद्धू मूसेवाला अभी भी जिंदा है. इंटरनेट पर कई बार इस तरह की चर्चा सुनने में आती है.

समय-समय पर होती है चर्चा

सिद्धू मूसेवाला का फैनबेस इतना तगड़ा है कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें नहीं भूल पाए हैं. यही वजह है कि सिद्धू से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज पर लोगों की नजर रहती हैं. समय-समय पर इंटरनेट पर सुनने को मिला है कि सिद्धू मूसेवाला जिंदा है. दरअसल, कुछ ही समय पहले इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बिल्कुल सिद्धू मूसेवाला लग रहा था.

---विज्ञापन---

वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जो वीडियो सामने आया था वो ओंटारियो में रहने वाले रैपर एआर पेस्ली ने अपने दोस्तों के साथ एक जैमिंग सेशन के दौरान का शेयर किया था. इस वीडियो में एआर पेस्ली सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘लेजेंड’ पर रैप करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बिग बोई दीप प्रसिद्ध पंजाबी गीत गा रहे थे.

लोगों ने समझा सिद्धू मूसेवाला

इसी वीडियो में ‘बिग बोई दीप’ के पीछे एक काली पगड़ी पहने बैठा हुआ शख्स दिखाई देता है, जिसे लोगों ने सिद्धू मूसेवाला समझ लिया था और इंटरनेट पर दावा किया गया कि सिद्धू मूसेवाला के जीवित हैं, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद बिग बोई दीप ने इस पर सफाई दी और कहा कि वो उनके बड़े भाई हैं.

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट का पुराना वीडियो वायरल

इसके अलावा इंटरनेट पर एयरपोर्ट से भी एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें सिद्धू जैसा शख्स नजर आ रहा था. हालांकि, ये सिद्धू मूसेवाला ही थे, लेकिन ये वीडियो पुराना था, जो बाद में फिर ये वायरल हुआ था, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद भी यही दावा किया गया था कि सिद्धू जिंदा है जबकि ऐसा नहीं है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इंटरनेट पर इस तरह की चर्चा कई बार सुनने को मिल जाती है.

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala को क्या पहले ही हो गया था ‘मौत’ का एहसास? ये 3 गाने देते हैं बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

First published on: May 29, 2026 02:05 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola