---विज्ञापन---

‘फ्लो में हो गया, मेंटल हेल्थ ठीक नहीं…’, समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल को दिया बयान, मानी गलती

पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद मामले में समय रैना ने अपना बयान महाराष्ट्र साइबर सेल को दे दिया है। इस दौरान समय ने अपनी गलती मानी और कहा कि ऐसा कुछ भी बोलने का उनका कोई इरादा नहीं था।

---विज्ञापन---

पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद पर अभी भी चर्चा बंद नहीं हुई है और लोग इस पर आज भी बात कर रहे हैं। आज यानी सोमवार 24 मार्च को इस विवाद में फंसे पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना साइबर सेल के सामने पेश हुए। समय ने तीसरे समन के बाद साइबर सेल को अपना बयान दिया। इस दौरान समय ने क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं…

समय ने अपने बयान में क्या कहा?

महाराष्ट्र साइबर सेल को बयान देते हुए समय ने अपनी गलती मानी। इस दौरान कॉमेडियन ने कहा कि शो के दौरान उन्होंने जो भी कहा, वो गलत है और इसके लिए वो अपनी गलती भी मानते हैं। साथ ही दुखी भी हैं। समय ने आगे कहा कि जो कुछ भी उन्होंने कहा वैसा कहने का उनका कोई इरादा नहीं था और ये सब फ्लो में हो गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगे फ्यूचर में ऐसी गलती नहीं करेंगे और ध्यान रखेंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मेंटल हेल्थ ठीक नहीं- समय

इस दौरान समय ने ये भी कहा कि इस पूरे विवाद के बाद से उनकी मेंटल हेल्थ भी ठीक नहीं है और उनका कनाडा टूर भी अच्छा नहीं रहा। इस पूरे विवाद के बाद ही समय ने शो के सभी एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया। वहीं, इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके साथियों को अगले नोटिस तक शो को प्रसारित करने के लिए मना किया है।

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले की बात करें तो ये पूरा विवाद रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद शुरू हुआ था। दरअसल, समय के शो में रणवीर ने पेरेंट्स की सेक्स पर बेहद गंदा कमेंट किया और इसके बाद से पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश देखने को मिला। सभी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इस पूरे में विवाद में ना सिर्फ रणवीर और समय बल्कि अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी सहित शो के अन्य लोग भी विवाद में फंसे हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कब शुरू होगी ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग? क्या फैंस को करना होगा लंबा इंतजार? ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च में मिला हिंट

First published on: Mar 24, 2025 10:23 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola