---विज्ञापन---

रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर क्या बोले यूजर्स? पब्लिक से लेकर सेलेब्स तक ने यूं किया रिएक्ट

रणवीर अल्लाहबादिया आईजीएल विवाद के बाद से ही सोशल मीडिया से गायब थे। आज 30 मार्च को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नई शुरुआत की बात कही है। आइए जानते हैं कि उनके इस वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी चर्चा में है। इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दा कमेंट किया, जिसके बाद उन्हें बेहद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और वो कानूनी पचड़े में भी फंसे। वहीं, इस विवाद के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और वो इंटरनेट पर नजर नहीं आए, लेकिन अब यूट्यूबर फिर से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। अब इस वीडियो पर लोगों का क्या रिएक्शन है? आइए जानते हैं…

रणवीर की वापसी पर यूजर्स का क्या कहना?

हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानी है और नई शुरुआत की बात कही है। अब रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि वेलकम बैक रणवीर। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि वेलकम बैक रॉकस्टार। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत दिनों बाद कमबैक। एक और ने कहा कि स्वागत है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

---विज्ञापन---

लोगों ने किए पॉजिटिव कमेंट्स

इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया कि वेटिंग फॉर द न्यू पॉडकास्ट। एक और ने लिखा कि वेलकम बैक किंग। एक अन्य ने कहा कि बहुत अच्छा बोला है। एक और ने कहा कि आप वापस आ गए भाई। वहीं, इस वीडियो पर सेलेब्स ने भी कमेंट्स के जरिए रणवीर को सपोर्ट किया है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने रणवीर के वीडियो पर किए हैं। सभी रणवीर की वापसी से खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर के भद्दे कमेंट के बाद ये विवाद शुरू हुआ था।

---विज्ञापन---

समय रैना भी पहुंचे साइबर सेल

इस मामले ने बेहद तूल पकड़ा था और सभी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं और अब रणवीर फिर से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में समय रैना को भी महाराष्ट्र साइबर सेल के बाहर देख गया था, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया और अपनी गलती मानी थी।

यह भी पढ़ें- राम चरण की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, राम नवमी पर फैंस को मिलेगा खास सरप्राइज

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2025 08:19 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola