---विज्ञापन---

आसान नहीं था Heeramandi के ‘उस्ताद जी’ का रोल, Indresh Malik बोले- ‘मुश्किल था, मेरी तो बैंड बजी’

Heeramandi, Indresh Malik: हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में उस्ताद जी के किरदार ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस रोल को इंद्रेश मलिक ने प्ले किया है, जो उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। अब इसका खुलासा खुद इंद्रेश ने किया है।

---विज्ञापन---

Heeramandi, Indresh Malik: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में हर एक स्टार ने बेहद कमाल का काम किया है। ‘हीरामंडी’ में ‘उस्ताद जी’ का एक किरदार है, जिसे इंद्रेश मलिक ने निभाया है। इंद्रेश ने अपने काम से इस किरदार में मानों जान ही फूंक दी है। उन्होंने बेहद कमाल की एक्टिंग की है। इस बीच उन्होंने अपने इस रोल पर बात की है और उन्होंने बताया कि ये बिल्कुल आसान नहीं था।

कई बार मैं इरिटेट हो जाता था

हाल ही में इंद्रेश ने BollywoodNow से अपने इस रोल के बारे में बात की। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि जब मेकअप किया जाता था, आलता लगाया जाता था और लंबे टाइम तक भारी गहनें, शॉल-टोपी और भी इतना बस होता था। मैं कई बार जब इरिटेट हो जाता था, गर्मियों में पसीना तो बहुत आता था, तो मुझे ऐसा लगता था कि जो औरतें ये सब, इतना भारी गेटअप लेती हैं, वो कैसे इतना सब मैनेज करती हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

---विज्ञापन---

मेरी तो बैंड बजी

इंद्रेश ने आगे कहा कि मैं सच में उन सभी महिलाओं को नमस्कार करना चाहता हूं, आप धन्य हैं, आप कैसे इतना सारा पहनकर सब कर लेती हैं। मेरी तो बैंड बजी, लेकिन हां केरेक्टर करना था, हां मुश्किल था, विद वुमेन, मुझे नहीं पता कैसे करते हैं आप। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट किया कि आपने बेहद कमाल की एक्टिंग की है। दूसरे ने लिखा कि क्या कमाल किया है आपने। तीसरे यूजर ने लिखा कि शानदार एक्टिंग। एक अन्य ने लिखा कि मजा आ गया, आपका रोल देखकर। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि इंद्रेश के अलावा इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता, ऋचा चड्ढा और ताहा शाह बदुशा ने अहम रोल प्ले किया है।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone का कैमरे पर हाथ मारने वाला वीडियो डिलीट, फैंस ने प्राइवेसी को लेकर जताई थी नाराजगी

---विज्ञापन---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

First published on: May 11, 2024 02:32 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola