---विज्ञापन---

Fighter ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, इन चार फिल्मों को पछाड़ आगे निकली फिल्म

Fighter Box Office Collection Day 2 (early estimates): फिल्म 'फाइटर' की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।

---विज्ञापन---

Fighter Box Office Collection Day 2 (early estimates): ‘फाइटर’ को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है। या फिर यूं कहे कि फिल्म को गणतंत्र दिवस का फायदा हुआ है। इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss Finale में वोटिंग के लिए फैंस ने की क्यूट अपील, आप भी कर सकते हैं वोट, जानें प्रोसेस

---विज्ञापन---

दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सभी भाषाओं में 39.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि अभी ये इस फिल्म के शुरूआती नंबर है और इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 61.5 करोड़ रुपये हो जाएगी।

भारतीय वायुसेना पर आधारित है फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ भारतीय वायुसेना पर आधारित है, जिसमें जवानों के बलिदान और हौंसले को दर्शाया गया है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसे में अब ये भी हो सकता है कि फिल्म बीते साल रिलीज हुए फिल्मों को भी टक्कर दे। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा।

---विज्ञापन---

फिल्म में कई बड़े सितारे

फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा कई अन्य सितारे हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है। फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस तक का तड़का लगाया है, जो दर्शकों को लुभा रहा है। बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया है और मेकर्स को भी इससे खासा उम्मीदें हैं, जिन पर फिल्म खरी उतरती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘फाइटर’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बनाएगी?

इन फिल्मों को दूसरे दिन पछाड़ा

बता दें कि दूसरे दिन ‘फाइटर’ ने चार फिल्मों को पछाड़ा है। इस लिस्ट में ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सैम बहादुर’ और ‘तेजस’ शामिल है। इन चारों फिल्मों ने अपने दूसरे दिन बेहद कम कलेक्शन किया। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो  ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, ‘सैम बहादुर’ ने 9 करोड़ रुपये, ‘तेजस’ ने 1.30 करोड़ रुपये और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 16.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबिक ‘फाइटर’ ने 39.00 करोड़ रुपये कमाई हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 27, 2024 06:38 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola