---विज्ञापन---

Fighter ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही नहीं दूसरे दिन भी फिल्म करेगी धमाकेदार कमाई!

Fighter Box Office Collection Day 1 (early estimates): फिल्म 'फाइटर' ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है। आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Fighter Box Office Collection Day 1 (early estimates): बीते दिन यानी 25 जनवरी 2024 को फिल्म ‘फाइटर’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है।

हर किसी को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब लोगों में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को जानने की एक्साइटमेंट बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Indian Police Force Opinion: ओरिजिनल नहीं कहानी, सीरीज में दिखी ‘बादल’ की झलक

---विज्ञापन---

Fighter ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का ओपनिंग डे कलेक्शन आ गया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। हालांकि अभी ये शुरूआती नंबर है और इनमें बदलाव हो सकता है।

फिल्म ‘फाइटर’ से मेकर्स को बेहद उम्मीदें हैं और इसे गणतंत्र दिवस के साथ-साथ वीकेंड का भी लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C2goHxGPMwh/

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

इसी के साथ अगर डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड एक्जिबिटर अक्षय राठी की मानें तो उनका मानना है कि एक वर्किंग डे पर फाइटर 25 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है और मुझे उम्मीद है कि कल ये फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। पूरे देश में इस फिल्म की चर्चा हो रही है। लोगों को भी फिल्म पसंद आ रही है, ऐसे में इसका शानदार कमाई करना तो लाजमी है।

---विज्ञापन---

भारतीय वायुसेना पर आधारित है फिल्म

इसी के साथ अगर Sacnilk.com की मानें तो उनका भी कहना है कि फिल्म ‘फाइटर’ ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म दूसरे दिन क्या कलेक्शन करेगी। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर सहित अन्य सितारे हैं। फिल्म ‘फाइटर’ देशभक्ति और बलिदान से साथ भारतीय वायुसेना की गौरवगाथा को दर्शाती है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

First published on: Jan 26, 2024 07:48 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola