---विज्ञापन---

100 करोड़ से चंद कदम दूर Sky Force, पर Deva ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, जानें कलेक्शन?

Deva Day 2 or Sky Force Day 9 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' और अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' दोनों के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं।

---विज्ञापन---

Deva Day 2 or Sky Force Day 9 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं सकी और उम्मीद के हिसाब से इसकी कमाई नहीं हो पाई। हालांकि, अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं और इसकी पकड़ अभी भी टिकट खिड़की पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

फिल्म ‘देवा’

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 5.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 11.37 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर अक्षय और वीर की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के नौवें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘स्काई फोर्स’

इसी के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की टोटल कमाई 94.45 करोड़ रुपये हो जाएगी। अब ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा दूर नहीं है। बता दें कि ‘देवा’ ने जहां अपने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ का कारोबार किया, तो वहीं, ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ अगर इस फिल्म के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने दूसरे दिन 22 करोड़ का मोटा कारोबार किया था।

100 करोड़ी होने को तैयार ‘स्काई फोर्स’

वहीं, फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी। गौरतलब है कि ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वहीं, ‘देवा’ को कल यानी 31 जनवरी को थिएटर में रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

टिकट खिड़की पर आगे क्या हाल?

इन दोनों फिल्मों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि दोनों की कमाई पर इसका असर देखा जा रहा है। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये दोनों फिल्में संडे को कितना कलेक्शन करती हैं। वैसे तो दोनों ही फिल्मों से रविवार को मोटी कमाई की आस है, लेकिन अब इनकी संडे की कमाई ही बताएगी कि ये टिकट खिड़की पर आगे किस तरह से चलेंगी?

यह भी पढ़ें- Bobby Deol से 4 गुना ज्यादा अमीर है उनकी वाइफ, आखिर क्या करती हैं Tanya Deol?

---विज्ञापन---

First published on: Feb 01, 2025 10:25 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola