---विज्ञापन---

Deva और Sky Force में जबरदस्त भिड़ंत, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ तांडव, जानें कलेक्शन?

Deva Day 1 and Sky Force Day 8 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' और अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' दोनों में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई।

---विज्ञापन---

Deva Day 1 and Sky Force Day 8 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से हुआ। दोनों फिल्मों के टकराव का असर इनकी कमाई पर भी साफ नजर आया। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

‘देवा’ की पहले दिन की कमाई

सबसे पहले बात शाहिद कपूर की ‘देवा’ की करें तो Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी रिलीज के पहले दिन 3.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और अपने 8वें दिन इसने 2.56 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

अक्षय और वीर की फिल्म का टोटल कलेक्शन?

इसी के साथ अगर अक्षय और वीर की फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने आठ दिनों में 89.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, शाहिद की फिल्म की कमाई देखनी बाकी है क्योंकि इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। अपने क्रेज और बज के हिसाब से ‘देवा’ ने वैसी ओपनिंग तो नहीं की है, लेकिन अभी वीकेंड पर इस फिल्म से मोटे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

‘स्काई फोर्स’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता

देखने वाली बात होगी कि ना सिर्फ ‘देवा’ बल्कि ‘स्काई फोर्स’ भी वीकेंड पर कितनी कमाई करती है। हालांकि, ‘स्काई फोर्स’ का ये बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता है, ऐसे में ‘देवा’ और ‘स्काई फोर्स’ की भिड़ंत क्या मोड़ लेगी, ये तो वीकेंड का कलेक्शन आने के बाद ही पता लगेगा। इसके अलावा अगर ‘स्काई फोर्स’ की बीते सात दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो ‘देवा’ से कई गुना ज्यादा है।

---विज्ञापन---

100 करोड़ से कुछ कदम दूर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 

वहीं, फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कितने दिन में और 100 करोड़ के आंकड़े का पार कर पाती है? ये भी देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni के साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े ने बाहर निकाला, कौन हैं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट?

---विज्ञापन---

First published on: Jan 31, 2025 10:26 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola