---विज्ञापन---

‘वो बहुत बड़ी स्टार थी और मैं ट्रेन में सफर करता था’, जब Dev Anand ने खुद सुनाया अपने पहले प्यार का किस्सा

Dev Anand Love Story: दिग्गज अभिनेता देव आनंद की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। एक्टर भले ही अपने प्यार को अपना हमसफर नहीं बना पाए, लेकिन वो उन्हें बेहद प्यार करते थे। एक बार तो खुद देव साहब ने इस किस्से को सुनाया था और बताया था कि उन्होंने उनसे शादी क्यों नहीं की?

---विज्ञापन---

Dev Anand Love Story: हिंदी सिनेमा की रियल लाइफ लव स्टोरीज भी उनकी फिल्मों की कहानियों की तरह ही होती है। फिर चाहे वो पुराने जमाने का सिनेमा हो या फिर आज का। जी हां, एक समय था जब हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के लिए ना जाने कितनी लड़कियों का दिल धड़कता था, लेकिन देव जिसको अपना दिल दे बैठे थे वो तो कभी उनकी हो ही नहीं सकीं। आज हम देव आनंद के पहले प्यार के उस किस्से को बता रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद सुनाया था।

सुरैया के लिए धड़कता था देव आनंद का दिल

इस तो सभी जानते हैं कि उस टाइम की जानी मानी एक्ट्रेस सुरैया के लिए देव आनंद का दिल धड़कता था। एक्ट्रेस को देखकर पहली ही नजर में देव अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन दोनों कभी एक नहीं हो सकें। अपने पहले प्यार के बारे में देव साहब ने बात करते हुए कहा था कि वो मुस्लमान थी, इसलिए मैं उनसे कभी शादी नहीं कर पाया, लेकिन फेक्ट यही है कि वो मेरा सबसे पहला प्यार था और मैं उसके लिए रोया हूं।

---विज्ञापन---

मैं अगर किसी लड़की के लिए रोया हूं तो वो सुरैया थी

देव साहब ने आगे कहा था कि मैं अगर किसी लड़की के लिए रोया हूं तो वो सुरैया थी। उस टाइम मैं बहुत यंग था और वो बड़ी सुपरस्टार थीं। वो गाड़ी में जाती थी और मैं ट्रेनों में सफर करता था। मैं स्टेशन पर उतरता था और पैदल चलते-चलते उसके दरवाजे तक जाता था और उसके साथ जाकर बैठ जाता था। देव आनंद ने आगे कहा कि मुझे लगा को भी मुझे पसंद करती हैं, मुझे फील कि वो भी मुझसे प्यार करती हैं, तो मैंने उनको प्रपोज कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by सदाबहार_नगमे❤️ (@evergreen_songs_melodious)

---विज्ञापन---

उसका जवाब ही नहीं आया

आनंद साहब ने आगे बताया था कि इस प्रोजल को उसने एक्सेप्ट किया। फिर मैंने एक जबरदस्त रिंग बनवाई और उसको भेजी, लेकिन उसका जवाब बिल्कुल नहीं आया और मैं तड़प उठा। इसके बाद मैंने उनकी मां को फोन किया, मैं आपसे बात करवाऊंगी। उनकी मां बहुत हमदर्द थी, लेकिन उनकी नानी बिल्कुल भी हमदर्द नहीं थीं। इसके बाद मैं एक बार सुरैया से मिला हूं और मैंने फिर से कंफर्म किया कि उसकी शादी हो गई, लेकिन वो चुप रही।

कल्पना कार्तिक संग हुई थी देव साहब की शादी

इसके बाद मैं बहुत उदास हो गया और मेरी आंखों में आंसू थे। मैं अपने बड़े भाई चेतन के कंधे पर रोया और उन्होंने मुझे दिलासा दिया। इसके बाद मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया और दिल में आया कि ये चीज निकल गई और अगर ये रहती तो देव आनंद आज ये नहीं होता। बता दें कि देव आनंद की शादी कल्पना कार्तिक संग हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मनाली की ठंड में तेज बार‍िश में Kangana Ranaut की रैली ने बढ़ाई गर्मी, ब‍िना छाते भीगते हुए क‍िया प्रचार, VIDEO

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2024 02:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola