---विज्ञापन---

Talwiinder-Disha Patani में उम्र का कितना फासला? रूमर्ड कपल को लेकर बढ़ी हलचल

Talwiinder, Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और तलविंदर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों क्लोज नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों की उम्र को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.

---विज्ञापन---

Talwiinder, Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा, पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ नजर आई. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि लोग उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज जानना चाहते हैं. इस बीच दोनों के ऐजगैप को लेकर भी चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं कि दिशा और तलविंदर के बीच उम्र का कितना फासला है?

दिशा और तलविंदर की उम्र क्या है?

अभिनेत्री दिशा पाटनी की अगर बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था. इस हिसाब से एक्ट्रेस की उम्र 33 साल है. वहीं, अगर तलविंदर की बात करें तो तलविंदर का जन्म 23 नवंबर 1997 को हुआ था और इस हिसाब से उनकी उम्र 28 साल है. इसका मतलब साफ है कि दिशा उम्र में तलविंदर से बड़ी हैं.

---विज्ञापन---

दिशा और तलविंदर के बीच उम्र का कितना फासला?

इसी के साथ अगर दोनों के बीच उम्र के फासले की बात करें को दिशा और तलविंदर के बीच पांच साल का एजगैप है यानी दिशा, तलविंदर से उम्र में पांच साल बड़ी हैं. वहीं, अगर दिशा और तलविंदर की बात करें तो दोनों का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो स्टेबिन बिन और नूपुर सेनन की शादी से सामने आया है.

इंटरनेट पर हो रही तरह-तरह की बातें

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा और तलविंदर बेहद क्लोज हैं और दोनों के बीच क्लोच बॉन्डिंग लोगों को हैरान कर गई. इंटरनेट पर बातें होने कि दिशा सीक्रेटली तलविंदर को डेट कर रही हैं. हालांकि, इन रूमर्स पर दिशा या फिर तलविंदर की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों में इन रूमर्स पर कौन क्या रिएक्शन देता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट, 50 एपिसोड, क्या है ‘द 50’? फराह खान के रिएलिटी शो की पूरी डिटेल

First published on: Jan 13, 2026 04:04 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola