Akshay Kumar Visits Kedarnath Temple: केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार, हाथ जोड़कर किया फैंस का अभिवादन

Akshay Kumar Visits Kedarnath Temple: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज यानी मंगलवार को उतराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर गए हैं। जहां एक्टर ने मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया है।अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस दौरान अभिनेता अक्षय बाबा […]

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Visits Kedarnath Temple: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज यानी मंगलवार को उतराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर गए हैं। जहां एक्टर ने मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया है।

अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस दौरान अभिनेता अक्षय बाबा केदार की भक्ति में रमे हुए नजर आए हैं। वहीं, अब एक्टर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

बाबा केदार की भक्ति में रमे हुए नजर आए अक्षय कुमार

मंगलवार को एक्टर अक्षय कुमार ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान अक्षय माथे पर टीका, गले मे माला पहने नजर आएं। साथ ही गर्भगृह में दर्शन कर बाहर आने के बाद अक्षय कुमार ने हर-हर महादेव के खूब जयकारे भी लगाए हैं। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय केदारनाथ मंदिर के अंदर अपनी सिक्योरिटी के साथ एंटर कर रहे हैं और एक्टर के पास फैंस की भीड़ भी साफ देखी जा सकती हैं।

एएनआई ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि एएनआई ने अक्षय कुमार के इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार के माथे पर लाल और पीले रंग का टीका नजर आ रहा है। साथ ही एक्टर ब्लैक हाफ टी-शर्ट और मैचिंग कलर के पैंट पहने हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार मंदिर से बाहर निकलते हुए फैंस के प्रति अपने दोनों हाथ जोड़कर आभार प्रकट कर रहे हैं। एक्टर के फैंस में हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आ रहा है।

जोरों से चल रही है केदारनाथ की यात्रा

बता दें कि इन दिनों केदारनाथ की यात्रा जोरों से चल रही है और हर कोई बाबा के दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान भी यहां पहुंची थीं। बताते चलें कि वो हर साल केदारनाथ के दर्शनों के लिए जरूर जाती है। इसके साथ ही भारी तादाद में बाबा केदार के भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

First published on: May 23, 2023 04:43 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें