---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही Raid 2, अजय देवगन की फिल्म का 15वें दिन कैसा हाल?

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है। हालांकि, फिल्म के 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है?

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी, लेकिन अब टिकट खिड़की से इसकी पकड़ छूट गई है और ये रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही है। इस बीच अब इस फिल्म की कमाई के 15वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने 15वें दिन कितनी कमाई की?

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 2.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये अभी इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म ने 15 दिन में 136.06 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन अभी भी इसके अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

इसी के साथ देखने के वाली बात ये होगी कि ये 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होती है या नहीं? इसके अलावा अगर फिल्म की बीते 14 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

8वें से 14वें दिन तक की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 13वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने जेपी नड्डा के कहने पर पोस्ट किया डिलीट, अब दी सफाई; डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है मामला

First published on: May 15, 2025 10:27 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola