Adil Khan ने जेल से बाहर आते ही खोली राखी सावंत की पोल, कहा- ‘वो बहुत खतरनाक है’

Adil Khan-Rakhi Sawant: राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बीते कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।राखी की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया था और अब एक्ट्रेस के पति आदिल […]

---विज्ञापन---

Adil Khan-Rakhi Sawant: राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बीते कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।

राखी की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया था और अब एक्ट्रेस के पति आदिल जेल से बाहर आ गए है, लेकिन बाहर आते ही आदिल ने राखी सावंत को लेकर कई खुलासे किए है।

यह भी पढ़ें- 56 करोड़ के कर्ज पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये जल्द सुलझ जाएगा’

आदिल खान ने खोली राखी सावंत की पोल

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में राखी सांवत के पति आदिल खान ने बताया है कि ”राखी जैसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए उनसे बात करना भी बेहद घातक हो सकता है और इस तरह की महिलाएं कुछ भी कर सकती है।” इसके आगे आदिल खान ने बताया कि ‘राखी ने उनका शोषण भी किया है और उनसे पैसे भी लिए हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आदिल खान राखी सावंत पर आरोप लगा रहे हैं।’

राखी ने मेरा न्यूड वीडियो बनाया- आदिल 

इसके आगे आदिल ने बताया कि ‘ड्रग्स ने नशे में राखी ने उनका न्यूड वीडियो भी बनाया है और फिर इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल भी किया। इतना ही नहीं बल्कि आदिल ने आगे बताया कि राखी सावंत ने अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों से खूब पैसे ऐंठे हैं। आदिल खान ने आगे बताया कि राखी ने मेरा न्यूड वीडियो बनाया और कहा कि आदिल ने मेरा बच्चा गिरा दिया, जबकि राखी तो कभी प्रेग्नेंट हो ही नहीं सकती। दरअसल, कुछ परेशानियों के कारण राखी ने अपना यूट्रस रिमूव करवा दिया था।

मेरे माता-पिता ने बहुत कुछ झेला- आदिल 

आदिल खान ने बताया कि बीते कुछ महीनों में उन्होंने और उनके परिवार ने बहुत कुछ झेला है। आदिल ने कहा कि उनके माता-पिता बहुत परेशान है और उन्होंने भी बहुत कुछ सहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो बाहर आ गए है और बेहद खुश हैं।

First published on: Aug 21, 2023 08:39 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें