---विज्ञापन---

Budget Expectation: क्‍या सस्‍ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम

Gold Silver Price Expectation: सोने और चांदी के दाम में कटौती होगी या नहीं, ये सारा दारोमदार इंपोर्ट ड्यूटी पर है. अगर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती हुई तो राहत मिलेगी, वरना कीमतें नई ऊंचाई छू सकती हैं.

---विज्ञापन---

प‍िछले एक साल में सोने और चांदी ने अपने न‍िवेशकों को जोरदार र‍िटर्न द‍िया है. खासतौर से चांदी ने अपने इंवेस्‍टर्स को बंपर र‍िटर्न की खुशी दी है. लेक‍िन ये भी सच है क‍ि सोने और चांदी के दाम में आ रही र‍िकॉर्ड तेजी ने इन कीमती धातुओं को आम लोगों के पहुंच से दूर करती जा रही है. ऐसे में आम लोगों को ये उम्‍मीद है क‍ि आने वाले बजट (Budget 2026) में सोने चांदी को लेकर कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले हो सकते हैं, जो सोने और चांदी के भाव को प्रभाव‍ित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Budget Expectation 2026: फाइनेंस इंडस्‍ट्री ने की बजट से मांग, कैप‍िटल गेन टैक्‍स की जगह FII टैक्‍सेशन ले आए सरकार

---विज्ञापन---

इससे इनकार नहीं क‍िया जा सकता क‍ि बजट 2026 (Union Budget 2026) की घोषणा से पहले सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) को लेकर बाजार में काफी हलचल है. 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट (Union Budget) से आम जनता और ज्वैलरी इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन बाजार के जानकारों की राय बंटी हुई है. आइये जानते हैं क‍ि बजट के बाद सोना-चांदी सस्ता होगा या महंगा:

यह भी पढ़ें : Budget Expectation: सस्‍ता एजुकेशन, लोन और स्‍क‍िल डेवलपमेंट… श‍िक्षा क्षेत्र को क्‍या है बजट से उम्‍मीदें

---विज्ञापन---

क्या सस्ता हो सकता है सोना-चांदी?

अभी सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) 6% है. ज्वैलर्स और कई व्यापारिक संगठन इसे घटाकर 4% करने की मांग कर रहे हैं. अगर सरकार इस मांग को मान लेती है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2000 से 4000 तक की गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें : Budget 2026: टैक्स छूट और सस्ते कर्ज तक बजट से MSME सेक्टर को क्या-क्या चाहिए? जानें

---विज्ञापन---

इसके अलावा इंडस्ट्री ने ज्वैलरी पर GST को 3% से घटाकर 1.25% से 1.5% करने की भी मांग की है. इससे भी गहने खरीदना सस्ता हो जाएगा.

क्या महंगा होने का भी डर है?
बाजार में कुछ अफवाहें ऐसी भी हैं कि रुपया (INR) के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए सरकार ड्यूटी बढ़ा सकती है. इसी डर से पिछले कुछ दिनों में घरेलू बाजार में सोना-चांदी अंतरराष्ट्रीय कीमतों से भी ऊपर (Premium) ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ एक्‍सपर्ट का ये भी मानना है क‍ि बजट चाहे जो भी हो, रूस-यूक्रेन या मध्य-पूर्व के तनाव जैसे वैश्विक कारण कीमतों को ऊपर बनाए रख सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्‍या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में क‍ितनी आएगी क‍िस्‍त

वर्तमान कीमतें और अनुमान
अभी एमसीएक्‍स पर सोना (24K) करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. जबक‍ि चांदी लगभग 3.35 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर बजट में ड्यूटी नहीं घटती है, तो 2026 के अंत तक सोना 1.75 लाख रुपये और चांदी 4 लाख रुपये के करीब पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 26, 2026 04:09 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola