---विज्ञापन---

UAE में शुरू हुई पहली पैसेंजर ट्रेन Etihad Rail, रूट से लेकर टिकट की कीमत तक… जानिए पूरी डिटेल

एतिहाद रेल के मुताबिक, इस पैसेंजर सर्विस को अभी एक सीमित रूट पर चलाया जा रहा है. आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा और यह सभी सात अमीरात (राज्य) को आपस में जोड़ेगी.

---विज्ञापन---

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पहली पैसेंजर ट्रेन सर्विस ‘एतिहाद रेल’ (Etihad Rail) लॉन्च की गई है. 30 जून से शुरू हुई इस सेवा के पहले चरण में यात्री अबू धाबी और फुजैराह के बीच ट्रेन का सफर कर सकेंगे. यह ट्रेन सेवा अमीरात के बीच कनेक्टिविटी को बेहद आसान, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी. अब अबू धाबी से फुजैराह के बीच का सफर सड़क मार्ग के मुकाबले काफी घट जाएगा और यात्री महज 1 घंटे 45 मिनट में अपनी दूरी तय कर सकेंगे.

जुड़ेंगे सभी 7 अमीरात

एतिहाद रेल के मुताबिक, इस पैसेंजर सर्विस को अभी एक सीमित रूट पर चलाया जा रहा है. आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा और यह सभी सात अमीरात (राज्य) को आपस में जोड़ेगी. अभी ट्रेन अबू धाबी में ‘मोहम्मद बिन जायद सिटी स्टेशन’ से फुजैराह के ‘अल हिलाल सिटी स्टेशन’ के बीच चल रही है. इसके बाद दुबई और अल धैद स्टेशनों पर 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जबकि शारजाह का स्टेशन 30 मार्च 2027 तक खुलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पूरी तरह बदल जाएगा वाराणसी एयरपोर्ट! मंत्री ने किया 2800 करोड़ रुपये का ऐलान, इतने शहरों के लिए इंटरेशनल फ्लाइट्स

कितना है किराया?

एतिहाद रेल की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जहां यात्रियों को बुकिंग में बदलाव करने या उसे कैंसिल करने की सुविधा भी दी जा रही है. ट्रेन में सफर के लिए दो क्लास बनाई गई हैं. पहली कंफर्ट क्लास जिसका किराया 55 दिरहम है (करीब 1400 रुपये), दूसरी प्रीमियम क्लास है, जिसका किराया 120 दिरहम (करीब 3100 रुपये) है.

---विज्ञापन---

अभी यह ट्रेन दोनों दिशाओं से प्रतिदिन तीन-तीन बार संचालित हो रही है.

यह भी पढ़ें : दुबई में महिला को मुफ्त में मिला लग्जरी अपार्टमेंट, अपनी किस्मत पर नहीं हुआ यकीन; जानें फिर क्या हुआ?

---विज्ञापन---

भविष्य में सिर्फ 57 मिनट में दुबई से अबू धाबी!

यह प्रोजेक्ट यूएई के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. पूरी तरह चालू होने के बाद, इस पैसेंजर रेल नेटवर्क से सालाना लगभग 3.65 करोड़ यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. आने वाले समय में जब अबू धाबी-दुबई रूट शुरू होगा, तो इन दोनों बड़े शहरों के बीच का सफर महज 57 मिनट का रह जाएगा. यह ट्रेन सेवा न केवल आम यात्रियों के लिए मददगार होगी, बल्कि यूएई में डोमेस्टिक टूरिज्म (घरेलू पर्यटन) को भी एक नई रफ्तार देगी.

First published on: Jul 01, 2026 09:06 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola