---विज्ञापन---

ट्रंप ने ईरान के साथ किया सीजफायर से इनकार, चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान चर्चाओं में बना हुआ है. बीते शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे युद्ध में सीजफायर नहीं चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट समय आने पर खुद ही खुल जाएगा और अगर चीन इसमें शामिल हो जाए तो यह अच्छा होगा.

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान चर्चाओं में बना हुआ है. बीते शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे युद्ध में सीजफायर नहीं चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट समय आने पर खुद ही खुल जाएगा और अगर चीन इसमें शामिल हो जाए तो यह अच्छा होगा.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत की. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता पाने के लिए बहुत मदद की जरूरत है. अगर चीन और जापान जैसे देश इसमें शामिल हों जाए तो और भी अच्छा होगा.

---विज्ञापन---

वहीं, ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच युद्धविराम की संभावना से भी इनकार कर दिया और कहा, ‘देखिए, हम बातचीत कर सकते हैं लेकिन मैं युद्ध विराम नहीं चाहता हूं. आप जानते हैं जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हों तो युद्धविराम नहीं जाता है.’

जापान और चीन को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज को लेकर कहा, नाटो हमारी मदद कर सकता है, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा करने की हिम्मत नहीं दिखाई. होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि एक ऐसा समय आएगा जब यह अपने आप ही खुल जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज से सुरक्षित आवागमन के लिए काफी मदद की जरूरत है और अगर चीन और जापान जैसे देश इसमें शामिल हो जाएं तो अच्छा होगा.

---विज्ञापन---

क्या इजरायल खत्म करेगा युद्ध?

जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई पूरी करने के बाद इजरायल युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होगा, तो ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है ऐसा होगा.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में मदद देने में उन्हें तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए थी.

ट्रंप ने एक बार फिर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्यों और चीन सहित अपने सैन्य सहयोगियों पर होर्मुज जलमार्ग को खोलने में मदद करने से इनकार करने के लिए जमकर निशाना साधा.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 21, 2026 11:22 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola