---विज्ञापन---

शहरों पर मिसाइलों की बौछार, MQ-9 ड्रोन और टैंकर तबाह, भयानक मोड़ पर पहुंचा अमेरिका-ईरान के बीच का टकराव

US and Iran: ईरानी सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, बुशेहर प्रांत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को ईरानी एयर डिफेंस ने निशाना बनाकर तबाह कर दिया.

---विज्ञापन---

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव और भयानक रूप लेता जा रहा है, दोनों देशों के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा दिया है. इसी बीच ईरान ने कई बड़े दावे किए हैं, जिनमें अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने, होर्मुज के पास दो तेल टैंकरों में विस्फोट और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले शामिल हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे इन दावों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर वैश्विक बाजार पर पड़ता दिखाई दे रहा है.

ईरान ने तबाह किया अमेरिकी ड्रोन

ईरानी सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, बुशेहर प्रांत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को ईरानी एयर डिफेंस ने निशाना बनाकर तबाह कर दिया. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि लगभग 3.4 करोड़ डॉलर कीमत वाला अमेरिका का एडवांस्ड ड्रोन एक झटके में ही राख बन गया. आपको बता दें कि MQ-9 रीपर अमेरिका का लंबी दूरी तक निगरानी और सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रमुख मानव रहित विमान माना जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होर्मुज के बाद अब बंद होने वाला है ये समुद्री रूट? भारत पर क्या होगा असर

होर्मुज में फिर गहराया संकट


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज से गुजर रहे दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र में पहुंच गए, जहां विस्फोट के बाद उनमें भीषण आग लग गई. ईरानी नौसेना का कहना है कि जहाजों को पहले ही इस मार्ग से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी. IRGC ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के चलते होर्मुज स्ट्रेट अब सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो चुका है. गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते अगर होर्मुज में आवाजाही प्रभावित होती है तो इसका सीधा असर वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

मिसाइलों की बौछार


ईरान ने इसके साथ ही यह दावा भी किया है कि उसकी मिसाइलों ने कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरानी मीडिया के मुताबिक, जॉर्डन स्थित मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर कई मिसाइलें दागी गईं, जहां अमेरिकी सैन्य बल तैनात हैं. रिपोर्टों में कहा गया कि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव होने के बावजूद कुछ मिसाइलों ने अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया.

यह भी पढ़ें: मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, मंडराया सुनामी का खतरा; खौफ में लोग

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2026 06:41 AM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola