---विज्ञापन---

कनाडा में फिर एक भारतीय की हत्या, टोरंटो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां

कनाडा में फिर एक भारतीय की हत्या, टोरंटो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां

---विज्ञापन---

कनाडा के टोरंटो शहर में कर्नाटक के रहने वाले 37 साल के एक भारतीय सॉफ्टवेयर पेशेवर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. शनिवार की दोपहर टोरंटो के एक शॉपिंग मॉल के पार्किंग लॉट में ये हमला हुआ. हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाई. इस हत्या से पूरे भारतीय समुदाय में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि मृतक की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रुप में हुई है, जो टोरंटो के ग्रेटर टोरंटो एरिया में ब्रैम्पटन के निवासी थे. मूल रूप से वह कर्नाटक के बैंगलोर ग्रामीण जिले के नेलमंगला के पास स्थित थ्यामागोंडलु गांव के रहने वाले थे. चंदन पिछले 6 सालों से कनाडा में रह रहे थे और L&T की सहायक कंपनी LTI Mindtree में काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने बैंगलोर में कॉग्निजेंट के साथ किया था.

---विज्ञापन---

वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई थी. चंदन अपनी कार के अंदर बैठे थे और तभी हमलावरों ने वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के प्रवेश द्वार के पास अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. टोरंटो पुलिस सेवा (TPS) के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो चंदन को कई गोलियां लगी हुई थीं. जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. वारदात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें चंदन की सफेद कार बुलेट के निशानों से छलनी नजर आ रही है.

वहीं, टोरंटो पुलिस ने इस मामले को एक ‘टारगेटेड अटैक’ माना है. फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. टोरंटो पुलिस सेवा के इंस्पेक्टर एरोल वॉटसन ने कहा कि ‘यह एक गंभीर घटना है, खासकर एक मॉल में इस तरह की गोलीबारी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक खतरा है. हमारी टीम हत्यारों की तलाश कर रही है.’

---विज्ञापन---

थ्यामागोंडलु गांव में चंदन के माता-पिता अपने इकलौते बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं. चंदन के पिता नंदकुमार ने मीडिया को बताया, हमने पिछले शुक्रवार को उससे बात की थी. उसने कहा था कि वह इस गर्मी में छुट्टी लेकर घर आएगा. हम उसकी शादी की प्लानिंग कर रहे थे. हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं.’

चेतन के परिवार वालों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन बार-बार भारत लौटने की योजना टाल रहा था. पिता ने इस मामले पर अफसोस जताते हुए कहा, ‘अगर उसने हमारी बात मान ली होती और भारत वापस आ गया होता, तो वह आज हमारे साथ होता.’

---विज्ञापन---

वहीं इस घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का भी बयान सामने आया है. इस घटना पर उन्होंने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘यह घटना बेहद परेशान करने वाली है. हमने एक कन्नडिगा (कर्नाटक का निवासी) को खो दिया है. हमारे पुलिस विभाग ने शव को टोरंटो से वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है.’

मामले को लेकर चिक्काबल्लापुर के सांसद डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि चंदन के शव को जल्द ही भारत लाया जा सके.

---विज्ञापन---

बता दें कि चंदन की मौत टोरंटो में इस साल की तीसरी भारतीय हत्या है.

First published on: Feb 10, 2026 08:50 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola