---विज्ञापन---

Traffic Rule Change: अब बार-बार चालान कटा तो रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस! जानें नया प्वाइंट सिस्टम

New Driving License Rules: लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर कसने जा रहा है शिकंजा. बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेंगे प्वाइंट्स और सस्पेंड होगा लाइसेंस. जानें पूरी खबर.

---विज्ञापन---

New Traffic Rules: अगर आप भी सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक सिग्‍नल तोड़ने या ओवरस्पीडिंग करने को हल्की-फुल्की गलती समझते हैं, तो अब संभल जाइए. सरकार अब लापरवाह ड्राइवरों पर नकेल कसने के लिए एक नया और सख्त नियम लाने की तैयारी कर रही है. अब सिर्फ चालान भरकर काम नहीं चलेगा, बल्कि आपकी हर गलती का सीधा असर आपके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) पर पड़ेगा.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के 66वें वार्षिक सम्मेलन में इस नए ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम (Graded Point System) की जानकारी दी.

---विज्ञापन---

कैसे काम करेगा नया ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम?

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हर वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस से एक क्रेडिट या प्वाइंट सिस्टम जोड़ा जाएगा. आप जब भी ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे, जैसे क‍ि रेड लाइट जंप करना, हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाना, ओवरस्पीडिंग आदि, आपके लाइसेंस से तय प्वाइंट काट लिए जाएंगे. बार-बार नियम तोड़ने पर जब आपके प्वाइंट घटते-घटते एक तय सीमा तक पहुंच जाएंगे, तो आपका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा.

Delhi New Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! चालान पर बदले 5 बड़े नियम, 50% जुर्माने के बिना अब कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई!

---विज्ञापन---

अगर इसके बाद भी आपकी लापरवाही जारी रहती है, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द (Cancel) कर दिया जाएगा. सरकार का सीधा मकसद सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों में जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की आदत डालना है.

ड्राइविंग ट्रेनिंग और पॉल्यूशन कंट्रोल पर भी बड़ा फैसला
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सरकार ड्राइवरों की ट्रेनिंग और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी बड़े कदम उठा रही है:

---विज्ञापन---

1600 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर:
जनवरी 2025 में शुरू की गई नीति के तहत देशभर में 1600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं. अब तक लगभग 10 लाख ड्राइवरों को ट्रेंड किया जा चुका है. सभी सेंटर शुरू होने के बाद हर साल करीब 1.5 लाख ड्राइवरों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा सकेगी.

4000 से कम में लगेगी प्रदूषण रोकने वाली रेट्रोफिट डिवाइस:
पुराने वाहनों से होने वाले धुएं और पॉल्यूशन को रोकने के लिए सरकार सस्ती रेट्रोफिट तकनीक ला रही है. नितिन गडकरी के अनुसार, इस डिवाइस की कीमत 4000 से कम रखी जाएगी ताकि पुराने वाहनों को भी आसानी से स्वच्छ तकनीक (Clean Technology) से जोड़ा जा सके.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2026 07:57 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola