---विज्ञापन---

सिम कार्ड को लेकर नए नियम! इन लोगों के कट जाएंगे कनेक्शन, खरीदने के रूल्स होंगे और सख्त

SIM Card Rules In India: भारत में एक शख्स के नाम पर अधिकतम 9 से ज्यादा सिम नहीं हो सकते, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन का ये नियम 24 अगस्त से सख्त से लागू होने जा रहा है, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.

---विज्ञापन---

New SIM Card Limit: सरकार भारत में एक शख्स के पास मौजूद मोबाइल कनेक्शन की लिमिट को सख्ती से लागू करने जा रही है. 24 अगस्त से टेलीकॉम ऑपरेटर्स को ये एनश्योर करना होगा कि उनके कस्टमर्स अपने नाम पर तय सीमा से ज्यादा सिम कार्ड हासिल न कर सकें. टेलीकॉम विभाग (DoT) ने 17 अगस्त को टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए. इसमें उनसे कहा गया कि वो ऐसे ग्राहकों की पहचान करने के लिए टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव उपाय करें जो तय लिमिट से ज्यादा कनेक्शन लेना चाहते हैं.

एक शख्स के पास कितने सिम कार्ड हो सकते हैं?

मौजूदा नियम के मुताबिक, एक कस्टमर अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर्स और सर्विस एरिया में टोटल 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए ये लिमिट 6 कनेक्शन की है. नए नियम के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को कोई नया नंबर चालू करने से पहले ग्राहक के मौजूदा कनेक्शन की जांच करनी होगी. एप्लाई करने वालों को अपने नाम पर पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों की जानकारी भी देनी होगी, जिसमें दूसरे ऑपरेटरों या अलग-अलग सर्विस एरिया से लिए गए कनेक्शन भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

कैसे ट्रैक होगा कनेक्शन?

DoT अपने डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) का यूज करके टेलीकॉम ऑपरेटर्स की मदद करेगा. इससे ये पता चल सकेगा कि किसी कस्टमर ने तय लिमिट पूरी कर ली है या नहीं. ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से मिली ग्राहकों की जानकारी को एक साथ लाता है. 23 अगस्त से, डीआईपी उन ग्राहकों की एक फोटो भी दिखाएगा जिन्होंने सिम की तय सीमा पूरी कर ली है. इससे ऑपरेटर्स को पहचान का एक और जरिया मिलेगा. टेलीकॉम कंपनियों को जरूरी इंटीग्रेशन पूरा करने और अपने सिस्टम को इस प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त दिया गया है.

अगर लिमिट क्रॉस हो जाए तो क्या होगा?

अगर गलती से तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन चालू हो जाता है, तो मामले को सुलझाने के दौरान उसे तुरंत एक दिन के लिए सस्पेंड किया जा सकता है. ऐसा ‘कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म’ की शर्तों के मुताबिक किया जाएगा. DoT ने कहा कि इन उपायों का मकसद ये एनश्योर करना है कि ग्राहक तय सीमा के अंदर रहें और टेलीकॉम ऑपरेटर्स नियमों का लगातार पालन करें.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 08:47 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola