---विज्ञापन---

8th Pay Commission: पुरानी पेंशन की वापसी और 68000 रुपये न्यूनतम वेतन की मांग, चेन्नई बैठक के बाद अब चंडीगढ़ में मंथन

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 3 नवंबर 2025 को गठित इस आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.

---विज्ञापन---

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन-भत्ते तय करने के लिए बनाए गए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की चेन्नई में हुई बैठकें पूरी हो चुकी हैं. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग के समक्ष कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स यूनियनों खास तौर पर ‘चेन्नई जीपीओ पेंशनर्स फोरम’ ने मांगों की एक लंबी फेहरिस्त पेश की है. कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली से लेकर न्यूनतम वेतन 68000 रुपये करने तक के अहम प्रस्ताव रखे हैं.

क्या हैं पेंशनरों की सबसे बड़ी मांगें

देश भर के पेंशनरों की तरह फोरम ने भी पुरानी पेंशन योजना को अपनी प्राथमिकता बताया और नई पेंशन व्यवस्था की जगह गारंटीड ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि महंगाई को देखते हुए रिटायर्ड कर्मियों और उनके परिवार के लिए बेसिक पेंशन व फैमिली पेंशन की दरों में बड़ा इजाफा किया जाए. एकमुश्त पेंशन कम्युटेशन की वसूली से जुड़े जटिल नियमों को स्पष्ट और लचीला बनाए जाने की भी मांग की गई है. छुट्टी के नियम, भत्तों में सुधार और सेवारत और रिटायर्ड दोनों कर्मचारियों के लिए एक मजबूत सोशल सिक्युरिटी की भी मांग की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission Arrears: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जानें नए पे कमिशन के लागू होने पर खाते में कितने महीनों का आएगा एरियर?

68000 रुपये न्यूनतम वेतन

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने आयोग के सामने यह भी प्रस्ताव रखा कि वेतन संशोधन के लिए हर 10 साल तक इंतजार करने के बजाय एक पर्मानेंट वेज रिविजन मैकेनिज्म बनाया जाए. इसके अलावा, मौजूदा पे-मैट्रिक्स के साथ रनिंग स्केल्स लागू करने और न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 68000 रुपये प्रति माह करने की भी अफील की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की रूपरेखा को मिली मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

कब तक आएगी अंतिम रिपोर्ट?

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 3 नवंबर 2025 को गठित इस आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. आयोग का कार्यकाल 10 महीने पूरे कर चुका है और इसकी अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक सरकार के सामने पेश किए जाने की संभावना है. अब अगली बैठकें 16, 17 और 18 सितंबर को चंडीगढ़ में होंगी.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2026 09:11 AM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola