---विज्ञापन---

तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व सांसद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बरायिक BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन छोड़ चुके तीन पूर्व राज्यसभा सांसद आज औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गए हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ चुके उसके तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को कोलकाता स्थित भाजपा के साल्ट लेक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीनों पूर्व सांसदों को पार्टी का झंडा थमाकर और पट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर राज्य के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। समिक भट्टाचार्य ने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के आने से राज्य में भाजपा संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद इन तीनों नेताओं ने राज्यसभा और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाईक का कार्यकाल सितंबर 2029 तक था, जबकि सुष्मिता देव का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक चलना था। इस्तीफों के बाद खाली हुई इन तीनों सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होने वाले हैं। राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों और विधानसभा में सीटों की स्थिति को देखते हुए भाजपा इन तीनों सीटों पर जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इन तीनों नेताओं को फिर से राज्यसभा भेज सकती है।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बरायिक लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे थे और संसद के उच्च सदन में पार्टी का पक्ष रख चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से ही इनके अगले कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर आज विराम लग गया। पश्चिम बंगाल में आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का भाजपा का दामन थामना बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के आने से राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को नया बल मिलेगा।

First published on: Jul 09, 2026 06:18 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola