---विज्ञापन---

स्कूल की छोटी सी चूक से फेल हो गए 76 छात्र, बोर्ड रिजल्ट में ‘AA+’ कोड ने बिगाड़ा खेल

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज में बड़ी लापरवाही! प्रैक्टिकल के नंबर भेजने में हुई एक गलती ने 76 छात्रों को फेल कर दिया. जानें क्या है 'AA+' कोड का पूरा मामला और अब कैसे सुधरेगा रिजल्ट.

---विज्ञापन---

यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों के बीच रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां छात्रों की काबिलियत पर स्कूल की लापरवाही भारी पड़ गई. अटौरा क्षेत्र के कलौली स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के सभी 76 हाईस्कूल छात्र फेल घोषित कर दिए गए हैं. जांच में पता चला है कि यह किसी छात्र की गलती नहीं, बल्कि स्कूल द्वारा भेजे गए एक गलत ‘कोड’ का नतीजा है. मिली जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल के 36 छात्रों और 40 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल ग्रेड भरते समय स्कूल प्रबंधन से बड़ी चूक हो गई, जहां छात्रों को ‘A+’ ग्रेड दिया जाना था, वहां गलती से ‘AA+’ भर दिया गया.बोर्ड के सिस्टम ने ‘AA’ का मतलब ‘Absent’ मान लिया. नतीजतन, पूरी मेहनत के बावजूद सभी 76 छात्रों के रिजल्ट में उन्हें फेल दिखा दिया गया.

अभिभावकों में गुस्सा, स्कूल को नोटिस

जैसे ही यह सच सामने आया, अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा. बच्चों का भविष्य अधर में लटकता देख जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अध्यापक स्तर पर डेटा फीडिंग की मानवीय भूल है.

---विज्ञापन---

एक हफ्ते में सुधरेगा रिजल्ट

डीआईओएस ने पीड़ित छात्रों और परेशान परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग ने यूपी बोर्ड परिषद से संपर्क कर लिया है. स्कूल से जरूरी दस्तावेज मिलते ही सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर संशोधित परिणाम जारी कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा.

First published on: Apr 26, 2026 12:11 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola