दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट नीशू आजाद की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एक नई प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही, मामले से जुड़ी पिछली एफआईआर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है. उधर नीशू आजाद की मुख्य मांग थी कि दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास (धारा 307) और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएं.
सोशल मीडिया पर रेप की धमकियों के खिलाफ नई FIR
एक्टिविस्ट नीशू आजाद ने यह भी खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार गालियां और दुष्कर्म की धमकियां दी जा रही थीं. इस मानसिक तनाव और उत्पीड़न के चलते उन्होंने खुद को नुकसान भी पहुंचाया था. अब इस मामले में भी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गाली-गलौज और धमकियां देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का दावा करने पर गिरफ्तार
उधर, स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी बात रखते हुए कहा, अगर मैंने उस वक्त अपना बचाव नहीं किया होता, तो वहां मौजूद भीड़ मेरी लिंचिंग कर देती या मुझे मार ही डालती. मेरी तरफ से उन पर हमला करने की कोई मंशा नहीं थी. मेरे पास इसके सबूत के तौर पर वीडियो मौजूद हैं.” उन्होंने घटनाक्रम समझाते हुए कहा कि उस वक्त 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था. जब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसी दौरान नीशू आजाद के पिता के सिर पर चोट लग गई. भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पुलिस की चल रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.
‘मैं फिर मारूंगा, अगर…’, निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र भारद्वाज बेखौफ, पुलिस ने दर्ज की FIR
वायरल पॉडकास्ट क्लिप को बताया फेक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भारद्वाज ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जो पॉडकास्ट क्लिप शेयर की जा रही है, वह पूरी तरह से फेक है.
कपिल मिश्रा और चिराग पासवान पर दी सफाई
राजनीतिक रसूख के चलते रिहा होने के आरोपों पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव की वजह से छोड़ा गया, मैं उन्हें बता दूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों जैसे हैं. लोगों को यह समझना चाहिए कि पॉडकास्ट में जो कहा गया था, वह एक व्यंग्य के तौर पर कहा गया था.”
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान गाजियाबाद निवासी छात्रा निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार वीडियो बना रहे थे, तब स्वतंत्र और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी निशु को न्याय का भरोसा दिलाया है. वहीं छात्र संगठनों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का घेराव कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है.
CJP प्रोटेस्ट के बाद निशु आजाद मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज की गई FIR