---विज्ञापन---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर पहली बार बोले मोहन भागवत, जानें RSS प्रमुख ने क्या कहा?

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संघ महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान का हवाला देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। जानिए संघ प्रमुख ने इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाया है।

---विज्ञापन---

अयोध्या के भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटियों से चढ़ावा चोरी और हेराफेरी के आरोपों पर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को नागपुर में आयोजित ‘सन्मार्ग माइंड वेलनेस’ के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे इस गंभीर विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ तौर पर संघ के आधिकारिक और कड़े रुख को दोहराया।

मोहन भागवत ने इस संवेदनशील मामले पर सीधे तौर पर ज्यादा कुछ बोलने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले द्वारा एक दिन पहले जारी किए गए बयान का पूरा समर्थन किया। भागवत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कल (RSS महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले ने एक बयान जारी किया था; आप उसे देख सकते हैं।” संघ प्रमुख के इस इशारे से साफ है कि पूरा संघ इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शने के पक्ष में नहीं है।

---विज्ञापन---

दत्तात्रेय होसबोले ने घटना को कहा था “बेहद निंदनीय”

इससे पहले, आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने शुक्रवार को एक विस्तृत बयान जारी कर इस घटना को “बेहद निंदनीय” करार दिया था। होसबोले ने कहा था कि राम मंदिर में रखी दान पेटियों से कथित चोरी की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने देश-दुनिया के करोड़ों राम भक्तों की आस्था, श्रद्धा और भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद यह मंदिर बना है, इसलिए इस तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

दोषियों को मिले सख्त सजा और सुधरे व्यवस्था

संघ की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया। होसबोले ने मांग की है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपील की है कि वे इसे कोई साधारण मामला न समझें। संघ ने ट्रस्ट से वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक कामकाज की सभी कमियों को तुरंत दूर करने और पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया है ताकि राम भक्तों का भरोसा हमेशा मजबूत बना रहे।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 05, 2026 03:15 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola