---विज्ञापन---

‘यह मेरा सौभाग्य और ईश्वर का आदेश…’, अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान

अयोध्या राम मंदिर के पहले सीईओ बने जितेंद्र मिश्र ने पद संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं. उन्होंने इसे ईश्वर का आदेश बताते हुए कहा कि वे मंदिर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे. साथ ही उन्होंने चयन समिति के प्रति आभार भी जताया.

---विज्ञापन---

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति हो चुकी है. पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और मंदिर के प्रति अपनी आस्था को साझा किया. जितेंद्र मिश्रा ने अपनी नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इसे अपना बड़ा सौभाग्य मानते हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं इसे अपना भाग्य मानता हूं और मेरे लिए यह सीधे ईश्वर का आदेश है.” उन्होंने साफ किया कि उनका पूरा फोकस मंदिर से जुड़े हर काम को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और बेहतर तरीके से करने पर रहेगा.

कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

---विज्ञापन---

सख्त चयन प्रक्रिया के बाद मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर के सीईओ का चयन आसान नहीं था. इसके लिए काफी कड़े मानक तय किए गए थे. जितेंद्र मिश्रा ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि चयन की प्रक्रिया काफी कठिन और सख्त थी. ऐसे महत्वपूर्ण पद के लिए उन पर भरोसा जताने को लेकर उन्होंने चयन समिति का दिल से आभार जताया.

राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्यों के नाम का हुआ ऐलान, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

---विज्ञापन---

‘इतिहास से सीखकर आगे बढ़ेंगे’

अपनी कार्ययोजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे कोई भी कदम उठाने से पहले यहां के इतिहास और परंपराओं को गहराई से समझेंगे. इतिहास से सीख लेकर ही आगे की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों रामभक्तों को बेहतर से बेहतर अनुभव मिल सके. जितेंद्र मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि वे मंदिर के विकास और व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, हटाए गए अनिल मिश्रा के दो करीबी; मंदिर में एंट्री पर भी लगी रोक

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 07:16 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola