---विज्ञापन---

आगरा में बारिश के बाद धंसी सड़क, गड्ढे में उतरे सपा नेता, बोले-क्या यही विकास है?

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश के कारण सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा हो गया. इस पर अनोखा विरोध जताते हुए सपा नेता सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतर गए. हाल ही में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में भी सड़क धंसने की शिकायतें आई थीं.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई है. इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है. वह सरकार के ‘विकास’ का जायजा लेने के लिए सीढ़ी की मदद से सीधे गड्ढे में उतर गए.
यह मामला आगरा के कमला नगर स्थित कर्मयोगी कॉलोनी का है, जहा अचानक सड़क ढहने से एक विशाल गड्ढा बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा नेता नितिन कोहली गड्ढे के अंदर खड़े होकर तंज कसते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “क्या यही विकास है? जहां-जहां सड़कें बनी हैं, वहाँ हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं.” उन्होंने आगरा को ‘ताज शहर’ के बजाय ‘गड्ढों का शहर’ तक कह डाला. हाल ही में उद्घाटन किए गए कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में दरारें और धंसने की घटनाएं सामने आई हैं.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं ‘स्विमिंग पूल’; जानें कहां-कहां लगा है जाम

---विज्ञापन---

पाताल लोक के रास्ते से गड्ढे की तुलना

स्थानीय निवासियों ने इस गहरे गड्ढे की तुलना ‘पाताल लोक के रास्ते’ से की और इसके लिए घटिया निर्माण सामग्री व नगर निगम की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, गनीमत यह रही कि सड़क धंसने के समय वहाँ से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही जल कल विभाग के महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया.

राज्य के बुनियादी ढांचे पर पहले से ही सवाल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य के बुनियादी ढांचे पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ था, लेकिन महज तीन सप्ताह के भीतर सड़क में दरारें और धंसाव देखने को मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए NHAI ने तीन इंजीनियरों को हटा दिया है और निर्माण कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. साथ ही, जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक टोल वसूली पर रोक लगा दी गई है. लगातार बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का काम जारी है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और चालकों को डायवर्जन से गुजरना पड़ रहा है.

---विज्ञापन---

यूपी में गैर डेयरी वाले पनीर पर जल्द लगेगा बैन, FSDA ने FSSAI को भेजा प्रतिबंध का प्रस्ताव

First published on: Aug 07, 2026 08:05 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola