---विज्ञापन---

हादसा या साजिश? अजित पवार के निधन पर आया चाचा शरद पवार का पहला बयान, दिया दो टूक जवाब

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की, दावा किया कि अन्य एजेंसियां 'पूरी तरह समझौतावश' हो चुकी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेता उनके साथ खड़े हुए.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह बारामती के निकट विमान दुर्घटना में मौत पर उनके चाचा शरद पवार ने भावुक बयान जारी किया. 66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे जहां जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रम होना था. निजी कंपनी वीएसआर एविएशन के बॉम्बार्डियर लियरजेट 45 विमान ने सुबह करीब 8:48 बजे रनवे के पास खुले मैदान में क्रैश लैंडिंग की और आग पकड़ ली. विमान में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, सहायक और दो क्रू मेंबर भी सवार थे. अजित पवार के निधन पर चाचा शरद पवार ने घटना को पूरी तरह से एक हादसा बताते हुए किसी साजिश की गुंजाइश को सिरे से नकार दिया.

शरद पवार ने क्या कहा?


शरद पवार ने पहली प्रतिक्रिया में कहा, ‘कोई साजिश नहीं है, यह पूरी तरह हादसा है. अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र को भारी क्षति हुई है. एक सक्षम नेता आज हमसे छिन गया. इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती.’ 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता शरद पवार ने आगे कहा, ‘सब कुछ हमारे हाथ में नहीं. मैं लाचार महसूस कर रहा हूं. रोना शर्म की बात लगे, लेकिन कुछ घटनाओं के पीछे राजनीति नहीं होती. मैंने साफ कह दिया- कोई साजिश नहीं, शुद्ध हादसा. महाराष्ट्र और हम सबको यह दर्द हमेशा सहना पड़ेगा. कृपया इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरा अनुरोध है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अजित पवार का Learjet-45 प्लेन कितना था फिट? कंपनी VSR एविएशन के मालिक ने खुद बताया

उन्होंने आगे कहा, ‘यह जो दुर्घटना हुई, वह अत्यंत दुखद है. एक कर्तव्यवान और मेहनती व्यक्ति ऐसे व्यक्ति का जाने से महाराष्ट्र को नुकसान हुआ है. यह जो नुकसान हुआ है, वह भरकर आने वाला नहीं है. आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं. मैं आज विनायक राव से मिला, उनसे चर्चा हुई. परंतु, कुछ दुष्ट शक्तियां इस अपघात (दुर्घटना) के पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं. इसमें राजनीति नहीं है, यह केवल एक दुर्घटना है. इसकी पीड़ा महाराष्ट्र को और हम सभी को बहुत है.’

---विज्ञापन---

CM ममता बनर्जी ने उठाया था सवाल


दुर्घटना की खबर फैलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की, दावा किया कि अन्य एजेंसियां ‘पूरी तरह समझौतावश’ हो चुकी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेता उनके साथ खड़े हुए. शरद पवार ने कोलकाता से उठी इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘कुछ लोग राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं. यह हादसा था, राजनीति का इसमें कोई स्थान नहीं.’

First published on: Jan 28, 2026 07:46 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola