---विज्ञापन---

किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है… रांची छात्र प्रदर्शन पर बोले बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों को ठगा गया है, इसलिए वहां इतने छात्र विरोध-प्रदर्शन करने इकट्ठा हुए हैं. छात्रों को सीआईडी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, इसलिए वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

झारखंड में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्रों को सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दोहरा चरित्र अपनाने का भी आरोप लगाया. न्यूज24 के मैनेजिंग एडिटर मानक गुप्ता को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बात कही.

जब मरांडी से पूछा गया कि क्या छात्रों के आंदोलन में भाजपा के सदस्य शामिल हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘झारखंड में अधिकांश युवा भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है. झारखंड में हमारे 14 लाख सदस्य हैं. इतनी बड़ी संख्या है तो स्वाभाविक है कि उनमें भाजपा के भी कुछ सदस्य होंगे, हो सकता है उन छात्रों के माता-पिता शामिल हों. ये किसी एक पार्टी का आंदोलन नहीं था. उस आंदोलन में जो भी छात्र होंगे, जिस भी दल से संबंध रखते होंगे, उन्हें ठगा गया और उन्हें लूटा गया, इसलिए ये सारे छात्र वहां आए. इसलिए यह कहना कि यह कहना कि ये किसी एक पार्टी का आंदोलन है गलत होगा.’

---विज्ञापन---

सीबीआई जांच की मांग पर क्या बोले?

उन्होंने कहा, छात्रों को सीआईडी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, इसलिए वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. पहले जब सीजीएल में गड़बड़ी हुई थी, तब सीआईडी जांच कर रही थी तो लाइन पर थी. लेकिन मुख्यमंत्री ने अचानक उस टीम को ही बदल दिया. पुरानी जांच की रिपोर्ट पड़ी हुई है. हर जगह लोगों को भ्रमित किया गया. बच्चे कैसे सीआईडी पर भरोसा करेंगे. इसलिए बच्चे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. हेमंत सोरेन क्यों सीबीआई जांच से डर रहे हैं. मैं तो कहता हूं कि कोर्ट की निगरानी में जांच करवाइए और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएं.

‘राहुल गांधी डबल स्टैंडर्ड कर रहे’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा, आपकी सरकार है, आपके सहयोग से सरकार चल रही ह, आपने केवल एक बयान दे दिया कि गलत हुआ है, ऐसा नहीं होना चाहिए. इस बयान का क्या मतलब है. आप तो सीएम से बात करते कि बच्चों की ये मांग है, आप जांच सीबीआई को सौंप दें. तब हम समझते कि राहुल गांधी डबल स्टैंडर्ड नहीं कर रहे. आप यहां तो पदयात्रा नहीं कर रहे हैं, आप यहां बच्चों के लिए क्या कर रहे हैं. आपने कुछ भी नहीं किया. यह कहना कि राहुल गांधी बच्चों के साथ हैं, ये गलत है.

---विज्ञापन---

‘रांची में शांति से बैठे छात्र’

साथ ही मरांडी ने कहा, जिस तरह से झारखंड के बच्चे 16-17 दिनों से शांति से बैठे हुए थे, कोई गलत नारेबाजी नहीं की, किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया. जब बच्चे विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे तो रास्ते में कांटे वाले तार लगा दिए गए. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पार करके कोई आतंकी आ रहा है. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस चलाया, वाटर कैनेन छोड़ा, केवल गोली चलाना ही बाकी था. बच्चे फिर भी विधानसभा भवन तक पहुंचे. बच्चे चाहते तो अंदर भी घुस सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी सीमा का ध्यान रखा.

मरांडी ने साथ ही कहा, जंतर मंतर के प्रदर्शन में तो गाली गलौज हो रहा था, देशद्रोही भाषण दिए जा रहे थे, उसमें असामाजिक तत्व शामिल थे. उन लोगों पर रेप, मर्डर और चोरी के मामले दर्ज थे. वहां तो पुलिस ने मार खाई. पुलिस दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. जबकि पुलिस ने संयम बरता.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2026 05:35 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola