---विज्ञापन---

HP Board 12th Result 2026 Out: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link से ऐसे डाउनलोड करें ओरिजिनल मार्कशीट!

HP Board 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्डल ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आप कैसे अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के प्रदर्शन और पास प्रतिशत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: असम में हैट्रिक, बंगाल में शुभारंभ? आज BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाएंगे PM मोदी

---विज्ञापन---

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट? Himachal Board 12th Marksheet Download

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं (HPBOSE) के परीक्षा परिणामों में इस साल भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है. विज्ञान संकाय (Science Stream) की मेरिट सूची में न्यूला स्कूल, छतड़ी की साइला कश्यप ने 99% अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, दोनों ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. तीसरे स्थान की बात करें तो, तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने का शामिल है. इस बार कुल 81,417 छात्रों में से 74,637 सफल हुए हैं, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है. 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जहां लड़कियों का पास प्रतिशत शानदार रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 40,828 पुरुष उम्मीदवारों में से 36,888 पास इस परीक्षा में हुए, वहीं 40,281 महिला उम्मीदवारों में से 37,749 ने सफलता हासिल की.

कैसे मिलेगी मार्कशीट HPBOSE Class 12 Result Direct Link

जो छात्र अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट पर ‘Results’ सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र DigiLocker (डिजीलॉकर) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां बोर्ड द्वारा प्रमाणित डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराई जाती है.

---विज्ञापन---

HP Board 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? Check HP Board Result by Roll Number

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org ओपन करें.

---विज्ञापन---

स्टेप 2: ‘Results’ सेक्शन को चुनें.

होमपेज के टॉप मेन्यू बार में दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें. यहां आपको विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट की सूची दिखाई देगी.

---विज्ञापन---

स्टेप 3: सही लिंक का चयन करें

अब स्क्रीन पर दिख रहे ‘HPBOSE 12th Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें.

---विज्ञापन---

स्टेप 4: रोल नंबर दर्ज करें

एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना Roll Number और (अगर मांगा जाए तो) जन्म तिथि या कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक भरें.

---विज्ञापन---

स्टेप 5: ‘Search’ बटन पर क्लिक करें

डिटेल्स भरने के बाद Submit/Search बटन पर क्लिक करें. आपका स्कोरकार्ड तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा.

---विज्ञापन---

स्टेप 6: डिजिटल मार्कशीट सेव करें

मार्कशीट देखने के बाद नीचे दिए गए ‘Download’ या ‘Print’ बटन पर क्लिक करें और इसका PDF फाइल के रूप में सेव कर लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या होगा अगर चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिल जाए? किसे माना जाएगा विजेता

First published on: May 04, 2026 12:08 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola