बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छोड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है, इस बीच प्रदेश के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. मामला नवादा सदर प्रखंड के आनंदपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सामने आया है. कक्षा 8 की कुछ छात्राओं ने स्कूल के 52 वर्षीय प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर कथित तौर पर अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं. छात्राओं का दावा है कि महेश उन्हें गोद में उठाता था, गाल छूता था और जब वो बाथरूम जाती थीं तो उनके पीछे पहुंचकर अंदर झांकने की कोशिश करता था.
पुलिस ने प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
छात्राओं की शिकायत सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में पहुंच गए और प्रिंसिपल महेश प्रसाद के खिलाफ विरोध जताया. स्थिति को संभालने के लिए नगर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम स्कूल पहुंची थी. टीम ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महेश प्रसाद यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 'ऐसा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा', जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- क्रिमिनल्स की कोई जाति नहीं होती
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नगर थाना के SHO उमाशंकर सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में छेड़छाड़ और गलत नीयत से छूने के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराएं भी लगाई हैं. पुलिस ने छात्राओं को महिला पुलिस अधिकारी की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उनके बयान दर्ज कराए गए.
---विज्ञापन---
जांच के लिए SIT गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सामने आने वाले फैक्ट्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में मारी गोली
---विज्ञापन---