---विज्ञापन---

बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, वापस ली जाएंगी FIR, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

नीट पेपर लीक आंदोलन को लेकर बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने 26 जुलाई को शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी केस वापस लेने का ऐलान किया है. जानिए इस फैसले से जुड़ी 4 बड़ी राहतें.

---विज्ञापन---

NEET पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र प्रदर्शनकारियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंदोलन के दौरान छात्रों और आम लोगों पर दर्ज पुलिस मुकदमों को वापस लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों को भी जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा. गौरतलब है कि पटना समेत राज्यभर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें देखने को मिली थीं. पुलिस ने उपद्रव और धारा 144 के उल्लंघन में सैकड़ों छात्रों पर मामले दर्ज किए थे.

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

---विज्ञापन---

बिहार सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आंदोलनकारियों के हित में 4 बड़े वादे और ऐलान किए गए हैं:

  • मुकदमों से मिलेगी राहत: 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई सख्त, दंडात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
  • FIR और नोटिस होंगे रद्द: 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज की गई सभी एफआईआर (FIR), शिकायतें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी.
  • गिरफ्तार लोगों की होगी रिहाई: तय समय सीमा (26 जुलाई शाम 6 बजे) से पहले दर्ज मामलों के तहत जिन भी छात्रों या प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया या जेल भेजा गया है, उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाएगा.
  • भविष्य में भी कार्रवाई नहीं: सरकार ने स्पष्ट किया है कि तय सीमा से पहले दर्ज मामलों में नामजद लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इन मामलों को लेकर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी.

सरकार के इस कदम से राज्य भर के हजारों छात्रों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर करारा हमला, छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

First published on: Jul 27, 2026 09:38 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola