---विज्ञापन---

भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, नदियां उफान पर, बीरपुर बराज के 31 फाटक खोले

Bihar Flood Warning: बिहार और नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कोसी और गंडक समेत कई नदियां उफान पर आ गई हैं. जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 31 गेट खोल दिए गए हैं. मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

Bihar Flood Warning : बिहार और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश ने उत्तर बिहार में एक बार फिर बाढ़ की आहट तेज कर दी है. नदियों के जलस्तर में अचानक आई तेजी के कारण कोसी और गंडक नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले और मैदानी इलाकों के कई गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है. पानी के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कोसी बराज के 56 में से 31 फाटकों को खोल दिया है. सोमवार सुबह बराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया. जल संसाधन विभाग के अनुसार, नेपाल के बराह क्षेत्र में भी कोसी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है. बीरपुर बराज पर पानी की आवक बढ़ने के बाद आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

गांवों में घुसा पानी, शहर भी बेहाल

बारिश और नदियों का पानी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, खगड़िया के अलौली और सुपौल व अररिया के कई निचले इलाकों में भर गया है. ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है. बेगूसराय और रक्सौल में रातभर हुई बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया, वहीं मुंगेर स्थित जमालपुर रेल कारखाना परिसर में भी जलभराव की स्थिति बन गई.

---विज्ञापन---

पटना में गंगा का कटाव तेज, प्रशासन अलर्ट

राजधानी पटना में भी पिछले 24 घंटों में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई है. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से दीघा तट और घाट नंबर 93 के पास कटाव तेज हो गया है. प्रशासन की ओर से मोकामा और दीघा क्षेत्र में तटों की सुरक्षा और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात (ठनका) को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

First published on: Jul 20, 2026 11:21 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola