---विज्ञापन---

‘2030 से पहले खत्म होगा बिहार से पलायन’, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

Bihar CM Samrat Choudhary On Migration: बिहार के मौजूदा सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य से होने वाले पलायन को लेकर काफी बड़ा दावा करते हुए कहा है कि साल 2030 से पहले उनके प्रदेशन से माइग्रेशन खत्म हो जाएगा.

---विज्ञापन---

When Migration from Bihar Will Stop: बिहार के लिए पलायन हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है, राज्य के पिछड़ेपन, रोजगार की कमी, हायर एजुकेशन के लिए यहां के निवासी दूसरे राज्यों में माइग्रेट करते हैं. पिछले कई दशकों से ये सिलसिला बदस्तूर जारी है, लेकिन प्रदेश की सरकारों पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं, कि उन्होंने पलायन को रोकने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया. अब मौजूदा सीएम सम्राट चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर काफी बड़ा दावा किया है.

‘2030 से पहले खत्म होगा माइग्रेशन’

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी कहते हैं, ‘2030 से ठीक पहले, आप देखेंगे कि बिहार से पलायन रुक जाएगा. बिहार में हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्थान और बच्चों की शिक्षा से लेकर नौकरियों तक सब कुछ बेहतर होगा. बिहार आर्थिक रूप से और ज्यादा समृद्ध होगा. शहर बसने शुरू हो जाएंगे, गांव सिस्टेमेटिक हो जाएगा, गांव के इंफ्रास्ट्रक्चर सही हो जाएंगे, और वातावरण भी सही हो जाएगा’

---विज्ञापन---

कोचिंग के छात्रों की सुरक्षा पर बोली सीएम सम्राट

जब दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में बिहार के सीएम से सवाल पूछा गया कि जो हादसा हुआ है, वो एक सबक है सभी मुख्यमंत्रियों के लिए कि जो ये कोचिंग सेंटर्स होते हैं, या स्कूल होते हैं वहां पर हॉस्टल में इतने सारे बच्चे एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, और न तो फायर ऑडिट होता है, न सेफ्टी ऑडिट होता है 40-50 साल पुरानी इमारतें होती हैं, तो आप क्या कदम उठा सकते हैं?

इसके जवाब में सीएम सम्राट ने कहा, हम लोगों ने निर्देशित भी किया है जितने भी कोचिंग सेंटर्स हैं उसके पूरे सिस्टम्स को चेक किया जाए किया किस स्थिति में चल रहा है और दूसरा एक नया प्रपोजल भी हम लोगों ने दिया है कि अब हम कोचिंग के लिए एक अलग सीटी का निर्माण करें अभी हम 12 जगहों पर टॉनउनशिप बना रहें, उस इलाके में इसको ले जाने का काम करेंगे कि शहर के अंदर हों.’

---विज्ञापन---

सीएम ने कहा कि हमारे छात्रों को प्रॉब्लम नहीं होगी जहां पर चौड़ी सड़क हो, जहां फाइर सेफ्टी के इंतजाम हों, आराम से एंबुलेंस जा सके ये सारी चीजें सिर्फ पटना में नहीं होंगे, बिहार के कई शहरों टाउनशिप बना रहे हैं. लगभग साढ़े 3 लाख एकड़ जमीन पर इसकी कल्पना की जारी इसके मास्टर प्लान जारी किए गये पटना का जो पाटलीपुत्र का इलाका है उसको हम लोगों ने आइडेंटिफाई कर दिया नोटिफाई कर दिया गया जी हम करने वाले हैं.

First published on: Sep 08, 2026 10:04 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola