---विज्ञापन---

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने दोहराया चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड, 8 साल बाद फिर हुआ कमाल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसे के साथ उन्होंने 8 साल पुराने कारनामे को फिर से दोहरा दिया. पडिक्कल ने शानदार पारी खेलकर चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली है.

---विज्ञापन---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच के पहले ही दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने नंबर 3 पर उतरते हुए कमाल कर दिया. पडिक्कल ने अपनी पारी के दौरान चारों दिशा में रन बटोरे. अपने शतक से उन्होंने कमाल कर दिया और चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड को दोहरा दिया.

8 साल बाद पडिक्कल का बड़ा करिश्मा

8 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए विदेशी सरजमीं पर लगातार 2 शतक लगाए हैं. देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले मैच में शानदार शतक जमाया था, जबकि कोलंबो में भी खेले जा रहे दूसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल दी. इससे पहले ये कारनामा साल 2019 में चेतेश्वर पुजारा ने किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 106 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उन्होंने 193 रन बनाए थे. अब पुजारा के बाद पडिक्कल ने ये कारनामा 8 सालों बाद किया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल

पडिक्कल ने लगाए दो शतक

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे. अब कोलंबो में खेले जा रहे पहले मैच की पहली पारी में 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके अपने नाम कर लिए. पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और कोलंबो में खेले जा रहा दूसरे टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना दिया. उन्होंने तेज गेंदबाजों और फिरकी गेंदबाजों के सामने शानदार गेंदबाजी की.

---विज्ञापन---

ऐसा है मैच का हाल

पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने 85 ओवर में 300/5 रन बना दिए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने भी पडिक्कल के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी निभाई. हालांकि गिल अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके. उन्होंने 108 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ऋषभ पंत 15 गेंदों में 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह चोटिल हो गए. रवींद्र जडेजा भी खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: नाथन लायन का बड़ा कारनामा, 600 विकेट लेने वाले बने पांचवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 05:54 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola