---विज्ञापन---

चंद्रयान-2 की बड़ी खोज, चांद की सतह के नीचे मौजूद है ‘जीवन’ की बेहद जरूरी चीज; वैज्ञानिक भी हैरान

Moon mission: चंद्रयान-2 को सबसे मजबूत सबूत फॉस्टिनी क्रेटर के अंदर स्थित 1.1 किलोमीटर व्यास वाले छोटे क्रेटर में मिला है. यह खोज चंद्रमा पर भविष्य के मानव मिशनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

---विज्ञापन---

भारत की मून मिशन यात्रा में एक और महत्वपूर्ण खोज सामने आई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-2 ने चांद पर कुछ ऐसा खोजा है, जो किसी भी जीव के लिए बेहद जरूरी चीज है. आपको जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भूमिगत जल और बर्फ के ठोस सबूत पाए हैं. यह खोज सौर मंडल के सबसे ठंडे और रहस्यमयी इलाकों में से एक में की गई है.

वैज्ञानिकों ने कैसे की ये खोज?


फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), अहमदाबाद के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगे डूअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (DFSAR) का इस्तेमाल किया गया. यह रडार L-बैंड और S-बैंड दोनों फ्रीक्वेंसी पर काम करता है और चंद्रमा पर भेजा गया पहला पूर्ण पोलरिमेट्रिक सिंथेटिक एपर्चर रडार है. शोधकर्ताओं ने ‘डबली शैडोड क्रेटर्स’ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, जो परमानेंटली शैडोड रीजन (PSRs) के अंदर स्थित हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बदलेगा मौसम

माइनस 248 डिग्री गिर जाता है तापमान


इन गड्ढों में कभी सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती. यहां का तापमान करीब 25 केल्विन (लगभग माइनस 248 डिग्री सेल्सियस) तक गिर जाता है, जो पानी की बर्फ को अरबों साल तक संरक्षित रखने के लिए काफी है. रडार पोलरिमेट्रिक एनालसिस के जरिए वैज्ञानिकों ने चार ऐसे डबली शैडोड क्रेटर्स में बर्फ के संकेत पाए. उन्होंने सर्कुलर पोलराइजेशन रेशियो (CPR) और डिग्री ऑफ पोलराइजेशन (DOP) जैसे पैरामीटर्स का इस्तेमाल कर बर्फ और पत्थर के बीच अंतर साफ किया.

---विज्ञापन---

चंद्रयान-2 को सबसे मजबूत सबूत फॉस्टिनी क्रेटर के अंदर स्थित 1.1 किलोमीटर व्यास वाले छोटे क्रेटर में मिला है. यह खोज चंद्रमा पर भविष्य के मानव मिशनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. चंद्रमा पर पानी न सिर्फ पीने और ऑक्सीजन के लिए, बल्कि रॉकेट ईंधन बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों से पहले दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की सबसे बड़ी तैनाती

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2026 10:19 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola